
28 Dec 2023
22 दिसंबर को रिलीज़ हुई प्रभास स्टारर एक्शन फिल्म ‘सलार: पार्ट वन सीजफायर’ ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है।
भारत में छह दिन की कलेक्शन 297 करोड़ बताई जा रही है। जबकि दुनियाभर में इसने 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। यह आंकड़ा देख अंदाजा लगाया जा सकता है की लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। धीमी शुरुआत के बाबजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
प्रभास स्टार्टर ‘सलार: पार्ट वन सीजफायर’ का मुकाबला शाहरुख खान की 21दिसंबर को रिलीज़ हुई डंकी से था। प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने रिलीज़ के पहले दिन 90.7 करोड़, दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 42.50 करोड़, पांचवें दिन 24.9 करोड़ और छठे दिन 15.57 का कारोबार किया। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 292.07 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 500 करोड़ के करीब पहुंच गया है। उम्मीद है कि इस हफ्ते यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
एक्शन फिल्म सलार इंडियन सिनेमा की 2023 की, पहले दिन वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, 178.8 करोड़ के साथ इसने शाहरुख खान की पठान(106 करोड़), जवान(129.6 करोड़) और हाल ही में रिलीज़ हुई रणबीर कपूर की एनिमल (116 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।