“सूरज चांद के बाद अब ब्लैक होल” की बारी, नए साल के आगाज़ के साथ इसरो ने रचा इतिहास!!

“सूरज चांद के बाद अब ब्लैक होल” की बारी, नए साल के आगाज़ के साथ इसरो ने रचा इतिहास!!

1 January 2023

नए साल के आगमन के साथ इसरो ने Xpo सेटेलाइट लांच कर इतिहास रच दिया है। 1 जनवरी सुबह 9.10 बजे यह सेटेलाइट लांच किया गया।
पिछले साल इसरो ने चांद की सतह पर चंद्र यान–3 और उसके बाद आदित्य एल–1 के जरिए सूर्य तक सफर की शुरुआत की थी। उसी कड़ी में यह इसरो का तीसरा कदम है, इसी के साथ ब्लैक होल और न्यूट्रॉन की स्टडी के लिए स्पेशलाइज्ड एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी को स्पेस में भेजने वाला दुनिया भर में दूसरा देश बन गया है। इस मिशन के जरिए अंतरिक्ष से न्यूट्रॉन स्टार्स और ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।

2021 में नासा ने ‘ इमेजिंग एक्स –रे पोलेरिमीटर एक्सप्लोरर’ (IXPE) मिशन लॉन्च किया था, जो अंतरिक्ष में मौजूद अन्य चीजों की स्टडी कर रहा है। इसरो द्वारा लॉन्च सेटेलाइट को पीएसएलवी रॉकेट के जरिए पृथ्वी से 650 किमी
दूर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
इसके ज़रिए मरे हुए सितारों, ब्लैक होल के पास रेडिएशन का अध्ययन करेगा। मिशन के बाद इसरो के अध्यक्ष ने कहा,” आप सभी को नव बर्ष की शुभकामनाएं। 1 जनवरी 2024 को पीएसएलवी का एक और सफल अभियान पूरा हुआ। पीएसएलवी–सी 58 ने प्रमुख सैटेलाइट एक्सपोसैट को निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है”।

टेक्नोलॉजी देश