602 नए मामलों के साथ 4,440 हुए एक्टिव केस
3 Jan 2023
देश भर में पिछले दिन कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद, आज फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज के दिन 602 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ कॉविड मामलों की संख्या 4,440 हो गई है। आपको बता दें मंगलवार को 4,565 के आंकड़े के साथ 573 ने मामले दर्ज़ किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के डाटा के अनुसार राज्यों में 1581 केसेस के साथ केरल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, 1144 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है। वहीं 68 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में संख्या 799 पहुंच गई है।
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए केंद्रीय मंत्रालय की साइट के लिंक पर क्लिक करें।
अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जिन में कोई भी एक्टिव कैसे दर्ज नहीं किया गया है। इसमें मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
वहीं कोविड–19 से कर्नाटक में 1 और केरल में 2 लोगों की मौत हुई है।