
दिल्ली 15 जनवरी 2024
सोमवार की सुबह राजधानी में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लोधी रोड पर सबसे कम 3.1 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। जिसके साथ दिल्ली में शीत लहर ज़ारी है। वहीं 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सफदरजंग में 3.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को पालम में पारा 4.4 और आयानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
4 डिग्री सेल्सियस से कम के तापमान को शीत लहर की श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी में तापमान 4 से ऊपर रहने के आसार हैं। वहीं 15 और 16 जनवरी के लिए येलो अलर्ट के साथ आने वाले दिनों में मौसम साफ़ रहेगा।

अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान के कुछ इलाकों में 3 से भी कम के तापमान के साथ शीत लहर दर्ज़ की गई। जिनमें चुरू में 2.9 और पिलानी में 2.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज़ किया गया।
हरियाणा के हिसार में भी मौसम का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं चंडीगढ़ में 3.6 का तापमान दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो मेरठ में 3.6, लखनऊ में 7.4 का तापमान दर्ज किया गया।