विराट कोहली के घर नन्हे मेहमान ने दी दस्तक!!

विराट कोहली के घर नन्हे मेहमान ने दी दस्तक!!

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटी ‘वामिका’ के 3 साल बाद बेटे ‘आकाय’ का हुआ जन्म

21 फरवरी 2024

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के परिवार में तीन साल बाद फिर से एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी सांझा की है।

आपको बता दें, आकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ है और इससे पहले दोनों की एक 3 साल एक बेटी भी है। बेटे का का नाम ‘आकाय’ रखा गया है, उनकी बेटी का नाम वामिका है। दोनों बच्चों का नाम बहुत सोच समझ कर रखा गया है। वमिका नाम का मतलब होता है देवी दुर्गा वहीं आकाय का अर्थ है निराकार जिसका कोई आकर न हो, जिसे शिव का रूप कहा जाता है। कुछ समय से अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबरें आ रहीं थी, जिसपर उन्होंने खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

https://twitter.com/Kohliifiied/status/1760200480553386470

अनुष्का के सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं, ट्विटर x पर हैशटैग आकाय ट्रेंडिंग पर है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी विराट अनुष्का को इस मौके पर बधाई दी है।

मनोरंजन