Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat: इस साल आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में माता रानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी। गुप्त नवरात्रि को गुप्त साधनाओं के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन 15 जुलाई को होगा।
Ashadh Gupt Navratri 2024: नवरात्रि साल में चार बार मनाई जाती है – दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार सामान्य नवरात्रि। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि अधिक प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त, माघ और आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। इस बार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई को समाप्त होगी। इस बार गुप्त नवरात्रि में माता रानी की सवारी घोड़ा है। गुप्त नवरात्रि को गोपनीय साधनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें शक्ति प्राप्ति और बाधाओं के नाश का वरदान मांगा जाता है।
गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस वर्ष घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:29 बजे से 10:07 बजे तक है। यदि इस समय में घटस्थापना न कर सकें, तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है, जो सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा। (Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat)
सामान्य और गुप्त नवरात्रि में अंतर
सामान्य नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा दोनों की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक पूजा पर अधिक जोर दिया जाता है। गुप्त नवरात्रि में साधनाएं गोपनीय रखी जाती हैं और जितनी गोपनीयता रखी जाएगी, सफलता उतनी ही अधिक मिलेगी। (Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat)

गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि
गुप्त नवरात्रि में नौ दिनों के लिए कलश की स्थापना की जा सकती है। यदि कलश स्थापित किया है, तो दोनों वेला मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करना चाहिए और आरती करना उत्तम होगा। देवी को दोनों वेला भोग लगाएं। सरल और उत्तम भोग हैं – लौंग और बताशा। मां को लाल फूल अर्पित करें, लेकिन आक, मदार, दूब और तुलसी न चढ़ाएं। नौ दिनों तक सात्विक आहार रखें। (Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat)
शीघ्र रोजगार के लिए उपाय
देवी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। नौ बताशे लें और हर बताशे पर दो लौंग रखें। अब सारे बताशे एक-एक करके देवी को अर्पित करें। यह प्रयोग नवरात्रि की किसी भी रात्रि को किया जा सकता है। (Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat)
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
देवी के समक्ष रोज घी का दीपक जलाएं और उन्हें रोज लाल फूलों की माला अर्पित करें। शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। यह प्रयोग नवरात्रि की हर रात्रि को करें। (Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat)
धन प्राप्ति के लिए उपाय
आषाढ़ की पूरी गुप्त नवरात्रि में मध्य रात्रि को मां लक्ष्मी की उपासना करें। उनके सामने घी का दीपक जलाकर श्री सूक्तम का पाठ करें। पूरी नवरात्रि में सात्विक रहने का प्रयास करें। (Ashadh Gupt Navratri 2024 Muhurat)
ये भी पढ़ें :- बीकानेर हाउस में आयोजित नौ दिवसीय ‘राजस्थान उत्सव-2024 मेंराजस्थानी हस्तशिल्प मेले का हुआ समापन