डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, भाजपा ने विपक्ष पर राजनीति करने का लगाया आरोप

डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, भाजपा ने विपक्ष पर राजनीति करने का लगाया आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का पलटवार किया है।

डॉ. मनमोहन सिंह : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए सरकार उन सभी को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। इसी के तहत कैबिनेट ने डॉ. मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक बनाने का निर्णय लिया है और कांग्रेस को इसकी सूचना दी जा चुकी है।”

सरकार ने स्मारक बनाने का लिया निर्णय

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित किया है कि स्मारक निर्माण की प्रक्रिया, जैसे भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट का गठन और भूमि हस्तांतरण, जल्द ही पूरी की जाएगी।

भाजपा का पलटवार: “कांग्रेस कर रही राजनीति”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “कांग्रेस ने अपने शासनकाल में डॉ. मनमोहन सिंह को कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। अब उनके निधन के बाद भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। यह दुख की घड़ी है और इस समय विपक्ष को राजनीति से बचना चाहिए। जहां तक हमारी सरकार का सवाल है, पीएम मोदी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान दिया है।”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि डॉ. मनमोहन सिंह नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने लगातार 10 साल तक देश की बागडोर संभाली। इस वक्त राजनीति करने के बजाय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :- अजित पवार की एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 11 प्रत्याशी

देश पॉलिटिक्स