2050 में मुस्लिम जनसंख्या: 1,161,780,000, दो-तीन सौ साल नहीं, सिर्फ 26 साल में इतना बड़ा इजाफा

2050 में मुस्लिम जनसंख्या: 1,161,780,000, दो-तीन सौ साल नहीं, सिर्फ 26 साल में इतना बड़ा इजाफा

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम आबादी की बढ़त अन्य धर्मों के मुकाबले सबसे तेज़ रहेगी। इसका मुख्य कारण है उनकी उच्च प्रजनन दर और युवा मुस्लिम जनसंख्या।

दुनिया भर में मुस्लिम जनसंख्या में 1 अरब 16 करोड़ 17 लाख 80 हजार का इजाफा होने का अनुमान है। यह बढ़ोतरी 200-300 साल नहीं बल्कि सिर्फ कुछ दशकों में होगी। प्यू रिसर्च सेंटर ने तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाले धर्मों पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें मुस्लिम, ईसाई, हिंदू, बौद्ध और अन्य धर्म शामिल हैं। इस रिपोर्ट में 2010 से 2050 के बीच इन धर्मों की जनसंख्या में होने वाले बदलाव का अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट बताती है कि 2010 से 2050 के बीच सिर्फ 40 सालों में मुस्लिम जनसंख्या में 1,161,780,000 की वृद्धि होगी। वर्तमान में इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2010 में मुस्लिम आबादी 1,599,700,000 थी, जो 2050 तक 2 अरब से भी अधिक हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल बाद यानी 2050 में दुनिया में 2,761,480,000 मुस्लिम होंगे।

2050 तक ईसाइयों की स्थिति क्या होगी?
वर्तमान में ईसाई धर्म विश्व का सबसे बड़ा धर्म है, जिसकी जनसंख्या 2,168,330,000 है, जो कुल वैश्विक जनसंख्या का 31.4% है। 2050 तक ईसाई जनसंख्या में लगभग 80 करोड़ का इजाफा होगा और यह 2,918,070,000 तक पहुंच जाएगी। जबकि मुस्लिम जनसंख्या की वृद्धि इससे कहीं अधिक तेज़ होगी।

मुस्लिम

मुस्लिम आबादी इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रही है?
रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम जनसंख्या में तेज़ी से वृद्धि के पीछे मुख्य वजह है उनकी युवा जनसंख्या और उच्च प्रजनन दर। मुस्लिम महिलाओं का औसत प्रजनन दर 3.1 है, जबकि ईसाई महिलाओं में यह 2.7 है। विकासशील देशों में यह दर और भी ज्यादा है। सब-सहारा अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में 2050 तक मुस्लिम और ईसाई जनसंख्या में लगभग 12% तक की बढ़ोतरी का अनुमान है।

2010 में, दुनिया में 34% मुस्लिम आबादी 15 साल से कम उम्र की थी, जबकि 60% लोग 15-59 साल के बीच थे। सिर्फ 7% लोग 60 साल या उससे अधिक उम्र के थे। अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में सबसे अधिक मुस्लिम रहते हैं, जहां जनसंख्या वृद्धि दर सबसे तेज़ है।

ये भी पढ़ें :- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश और बर्फबारी की संभावना

देश