दिल्ली में विधानसभा चुनाव और मतगणना के दिन सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा!

दिल्ली में विधानसभा चुनाव और मतगणना के दिन सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा!

दिल्ली मेट्रो 5 फरवरी (बुधवार) को विधानसभा चुनाव और 8 फरवरी (शनिवार) को मतगणना के दिन सुबह 4:00 बजे से सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यह सुविधा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को समय पर पहुंचाने के लिए दी जा रही है।

सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी, जिसके बाद नियमित सेवा बहाल हो जाएगी।

इसके अलावा, मतदान के दिन देर रात चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए 5 और 6 फरवरी की मध्यरात्रि में मेट्रो की अंतिम सेवा के समय को भी बढ़ा दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी समय-सारणी देखें।

देश