पूर्व कर्मचारी सानिया ने खुलासा किया कि जैसे ही दीपिका कक्कड़ को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में वापसी का मौका मिला, उन्हें बिना किसी चेतावनी या स्पष्टीकरण के सिर्फ 10 दिनों के अंदर नौकरी से हटा दिया गया।
7th फरवरी, 2025
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को दर्शकों के बीच लोकप्रियता ससुराल सिमर का सीरियल से मिली थी। इन दिनों वह कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। उनके फैंस पहले से ही उनके दीवाने थे, अब शो में शेफ्स भी उनके बनाए हुए व्यंजनों की तारीफ कर रहे हैं। छोटे पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी करने वाली दीपिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ विवादित है।
ये भी पढ़ें: ई-श्रम पोर्टल पर होगा गिग वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन, मिलेगा आधिकारिक पहचान पत्र

दीपिका की पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
हाल ही में, दीपिका कक्कड़ की पूर्व कर्मचारी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दीपिका ने उन्हें केवल 10 दिन के अंदर नौकरी से निकाल दिया। यह खुलासा खुद दीपिका की पूर्व कर्मचारी सानिया ने किया, जिन्होंने एक वीडियो साझा कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
सानिया ने बताया कि वह पहले दिल्ली में एक नौकरी कर रही थीं, लेकिन दीपिका ने उन्हें अपने कपड़ों के ब्रांड के लिए डिजाइनर की नौकरी की पेशकश की। इस प्रस्ताव के चलते उन्होंने अपनी पुरानी नौकरी छोड़ दी और मुंबई आ गईं।
सानिया का कहना है कि वह दीपिका के व्लॉग्स देखती थीं और उनकी फैन थीं। जब दीपिका ने उन्हें जॉब ऑफर किया, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। लेकिन बाद में दोनों के बीच बातचीत हुई और दीपिका ने उनसे पूछा कि वे कहां से काम करना पसंद करेंगी। इस पर सानिया ने मुंबई में काम करने की इच्छा जताई और दीपिका से एक महीने के लिए रहने की व्यवस्था में मदद मांगी।
क्यों हुई नौकरी से बर्खास्तगी?
दीपिका ने उन्हें अपनी मां के घर में ठहरने की जगह दी, लेकिन महज 10 दिन के भीतर ही नौकरी से निकाल दिया। सानिया ने अपने वीडियो में कुछ स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए, जिनमें दीपिका ने कहा था कि उन्हें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो मिल गया है और फिलहाल वह बिजनेस बंद कर रही हैं, इसलिए वे उनकी सैलरी अफोर्ड नहीं कर सकतीं।
इसके अलावा, सानिया ने एक और मैसेज दिखाया, जिसमें दीपिका ने माफी मांगते हुए कहा कि वे आगे उनके साथ काम नहीं कर सकतीं। सानिया का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने दीपिका से दूसरा मौका भी मांगा, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दीपिका को फेक बता रहे हैं और सानिया का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, अब देखना होगा कि इस विवाद पर दीपिका कक्कड़ की क्या प्रतिक्रिया आती है।
ये भी पढ़ें: MERI E-Cell टीम NEC फाइनल्स में पहुंची, पहली IPU टीम बनी