दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना

01 मार्च 2025 , नई दिल्ली

दिल्ली में शनिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बीते कुछ दिनों से फरवरी में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन 27 फरवरी से रुक-रुककर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। दिल्ली के अलावा अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट


शनिवार तड़के से ही दिल्ली-NCR में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 27 फरवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बीते 74 वर्षों में सबसे अधिक था। फरवरी के महीने में ही दिल्लीवासियों को मई जैसी गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन अब बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है।

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट


कुछ दिनों पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब यह घटकर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, आने वाले पांच दिनों तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

हिमाचल में भारी बर्फबारी, 200 से ज्यादा सड़कें बंद


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे राज्य की प्रमुख सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। इस कारण कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला समेत कई जिलों में 200 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।

ये भी पढ़ें :- MP Investor Summit में खाने की प्लेटों के लिए मचा हंगामा, वीडियो वायरल

हिमाचल में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बीते दिनों हुई बर्फबारी से रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे अधिकांश क्षेत्र बर्फ की चादर में ढक गए हैं।

पंजाब-हरियाणा में भी गिरा तापमान


श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जबकि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बीते 24 घंटों के दौरान बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़े: Prajakta Koli और Vrishank Khanal की शादी: सपनों जैसा भव्य आयोजन

देश