मार्च में ठंड की वापसी: बर्फबारी और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

मार्च में ठंड की वापसी: बर्फबारी और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरा, मार्च में भी गर्म कपड़ों की जरूरत!

05 मार्च 2025 , नई दिल्ली

मार्च की शुरुआत होते ही ठंड विदा लेने लगती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग ही करवट ले रहा है। अगर आपने अपनी रजाई और गर्म कपड़े पैक कर दिए थे, तो आपको दोबारा निकालने की जरूरत पड़ गई होगी। इसकी वजह पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिन में तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना जरूर हो गया है, लेकिन रात में ठंड ने फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जा रही है। इसकी मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को माना जा रहा है, जिससे मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ले ली है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 मार्च के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, जिसके बाद मौसम शुष्क होने लगेगा।

ये भी पढ़ें : मार्च में बदलता मौसम: हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट जारी

उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, लक्षद्वीप और केरल के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। राजस्थान में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोकण और गोवा में 4 से 6 मार्च के बीच और तटीय कर्नाटक में 4 से 7 मार्च के बीच गर्म और उमस भरा मौसम बना रहने की संभावना है।

बिहार में भी मौसम ने अपना रंग बदला है। तेज हवाओं के चलते यहां हल्की गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही सतही हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है, जिसके कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: Prajakta Koli और Vrishank Khanal की शादी: सपनों जैसा भव्य आयोजन

देश