भारत में प्रो-रेसलिंग की नई क्रांति? WXM की एंट्री से मचेगा धमाल!

भारत में प्रो-रेसलिंग की नई क्रांति? WXM की एंट्री से मचेगा धमाल!

WXM की एंट्री को लेकर अटकलें तेज, सेलेब्रिटी कर रहे प्रमोशन

भारतीय प्रो-रेसलिंग जगत में हलचल मची हुई है, क्योंकि Wrestling Xtreme Mania (WXM) के भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उद्योग से जुड़े सूत्रों का मानना है कि WXM एक भव्य प्रो-रेसलिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जिसमें ग्लोबल टैलेंट और हाई-एंड प्रोडक्शन देखने को मिलेगा।

WXM को लेकर बढ़ती उत्सुकता और चर्चाएं

WXM को लेकर चर्चा तब और तेज हो गई जब पूर्व WWE सुपरस्टार जीत को एक नए प्रो-रेसलिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ देखा गया। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि WXM भारत में इंटरनेशनल प्रो-रेसलिंग का बड़ा मंच तैयार कर सकता है।

इस अटकलों को और हवा तब मिली जब रणविजय सिंहा जैसे सेलेब्रिटी ने सोशल मीडिया पर कुछ संकेतात्मक पोस्ट किए, जिसमें एक बड़े प्रो-रेसलिंग इवेंट की झलक मिल रही थी। वहीं, WXM के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किए गए टीजर वीडियो से यह साफ हो रहा है कि इसका प्रोडक्शन लेवल अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर होगा। फैंस WXM के इंस्टाग्राम (@official_WXM) पर इन वीडियो को देख सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय रेसलर्स भी WXM से जुड़ने को तैयार

WXM के भारत में संभावित लॉन्च को लेकर चर्चा तब और तेज हो गई जब कई दुनिया के मशहूर प्रो-रेसलर्स ने भारत आने की पुष्टि की। इनमें राज ‘द महाराजा’ (जिंदर महल), कालीस्टो और एक्सल टीशर जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो 20 मार्च के आसपास WXM के लिए भारत आ रहे हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि भारतीय प्रो-रेसलिंग में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।

भारत में प्रो-रेसलिंग का भविष्य और WXM का असर

भारत में प्रो-रेसलिंग का एक बड़ा फैन बेस है, जहां करीब 16.3 करोड़ दर्शक इस खेल को फॉलो करते हैं। क्रिकेट और कबड्डी की लोकप्रियता के बावजूद प्रो-रेसलिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। जानकारों का मानना है कि WXM की एंट्री से भारतीय टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और भारतीय दर्शकों को विश्वस्तरीय रेसलिंग एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

उद्योग विशेषज्ञों की उम्मीदें:

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग सितारों का संगम
ग्लोबल स्तर का हाई-एंड प्रोडक्शन
कई दिनों तक चलने वाला एक भव्य लॉन्च इवेंट
भारत को इंटरनेशनल प्रो-रेसलिंग हब बनाने की दीर्घकालिक योजना

आगे क्या होगा?

हालांकि, WXM की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बढ़ती अटकलें, सेलेब्रिटीज की दिलचस्पी और अंतरराष्ट्रीय प्रो-रेसलर्स की एंट्री यह इशारा कर रही है कि जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

रेसलिंग जगत की नजरें अब WXM पर टिकी हैं, क्योंकि यह भारतीय प्रो-रेसलिंग इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें :- पारुल सिंह बनीं दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली की अध्यक्ष

खेल देश