मेयर नीनू शर्मा ने महिलाओं से आधुनिक प्रजनन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की
कांगड़ा, 22 मार्च 2025
इंदिरा IVF ने हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए कांगड़ा में एक नया फर्टिलिटी सेंटर स्थापित किया है। यह केंद्र उन दंपतियों के लिए वरदान साबित होगा जो संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस यह केंद्र विशेष देखभाल और परामर्श प्रदान करेगा, जिससे माता-पिता बनने का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और महिलाओं से इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मातृत्व हर महिला के लिए एक अनमोल अनुभव है। जो महिलाएं गर्भधारण में कठिनाई महसूस कर रही हैं, उन्हें विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए और उपलब्ध चिकित्सा विकल्पों का लाभ उठाना चाहिए। जागरूकता फैलाकर हम अधिक से अधिक महिलाओं को सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।”
कार्यक्रम में इंदिरा IVF की ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सिरकार, इंदिरा आईवीएफ कांगड़ा की सेंटर हेड व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, और अन्य प्रमुख फर्टिलिटी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ देखभाल के साथ प्रजनन उपचार को आसान बनाएगा नया केंद्र
इंदिरा IVF के मैनेजिंग डायरेक्टर और सह-संस्थापक नितिज मुरडिया ने इस विस्तार को लेकर कहा, “फर्टिलिटी केयर सिर्फ एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सही मार्गदर्शन और भावनात्मक समर्थन देने का एक जरिया भी है। कांगड़ा में नए सेंटर के जरिए हम अधिक से अधिक दंपतियों को जागरूक और सशक्त बनाना चाहते हैं।”
डॉ. रीमा सिरकार ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में नवाचारों ने फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को अधिक प्रभावी बना दिया है। उन्होंने कहा, “प्रजनन चिकित्सा में हुई प्रगति से सफलता दर में बढ़ोतरी हुई है। इंदिरा आईवीएफ कांगड़ा में हम दंपतियों को आत्मविश्वास और संवेदनशीलता के साथ उनकी यात्रा में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने जानकारी दी कि इंदिरा आईवीएफ अब तक 160 से अधिक शहरों में 1,60,000 से अधिक सफल आईवीएफ गर्भधारण सुनिश्चित कर चुका है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में यह नया केंद्र उन जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित होगा जो आधुनिक प्रजनन सेवाओं तक आसान पहुंच चाहते हैं।
इंदिरा IVF का यह विस्तार उन्नत फर्टिलिटी समाधानों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। संस्था का उद्देश्य है कि हर इच्छुक माता-पिता को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं, नवीनतम उपचार और संपूर्ण सहयोग मिले।
मेयर नीनू शर्मा ने महिलाओं से आधुनिक प्रजनन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की
इंदिरा IVF ने हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए कांगड़ा में एक नया फर्टिलिटी सेंटर स्थापित किया है। यह केंद्र उन दंपतियों के लिए वरदान साबित होगा जो संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस यह केंद्र विशेष देखभाल और परामर्श प्रदान करेगा, जिससे माता-पिता बनने का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और महिलाओं से इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मातृत्व हर महिला के लिए एक अनमोल अनुभव है। जो महिलाएं गर्भधारण में कठिनाई महसूस कर रही हैं, उन्हें विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए और उपलब्ध चिकित्सा विकल्पों का लाभ उठाना चाहिए। जागरूकता फैलाकर हम अधिक से अधिक महिलाओं को सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।”
कार्यक्रम में इंदिरा IVF की ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सिरकार, इंदिरा आईवीएफ कांगड़ा की सेंटर हेड व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, और अन्य प्रमुख फर्टिलिटी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ देखभाल के साथ प्रजनन उपचार को आसान बनाएगा नया केंद्र
इंदिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सह-संस्थापक नितिज मुरडिया ने इस विस्तार को लेकर कहा, “फर्टिलिटी केयर सिर्फ एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सही मार्गदर्शन और भावनात्मक समर्थन देने का एक जरिया भी है। कांगड़ा में नए सेंटर के जरिए हम अधिक से अधिक दंपतियों को जागरूक और सशक्त बनाना चाहते हैं।”