क्या भारत में कम होने जा रहे हैं डीजल पेट्रोल के दाम?

भारत में कच्चा तेल निचले स्तर पर आ पहुंचा है। कच्चे तेल में आए गिरावट के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है। बीतें दिनों...

admin | Published: April 8, 2025 12:54 IST, Updated: April 8, 2025 12:54 IST

भारत में कच्चा तेल निचले स्तर पर आ पहुंचा है। कच्चे तेल में आए गिरावट के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है। बीतें दिनों डीजल और पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ाई गई लेकिन थोड़ी देर बाद सरकार ने फैसला वापस लेते हुए कहा कि उत्पाद शुल्क में आए वृद्धि का बोझ तेल कंपनियां उठाएंगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इशारा किया कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती के लिए और इंतेज़ार करना पड़ सकता है। बता दें, सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ऐसे समय में बढ़ाई है जब क्रूड ऑयल 4 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड पिछले हफ्ते 12% टूटा था। वहीं सोमवार को भी ब्रेंट क्रूड 4% टूटकर 64 डॉलर से नीचे आ गया है।

आज क्या है डीजल और पेट्रोल का रेट?

पेट्रोलियम मंत्री के बयान के बाद आज पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 और डीजल 87.67 रुपए पर है।

भारत में कैसे तय होता है डीजल और पेट्रोल का दाम?

भारत में साल 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत को तय करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। लेकिन 26 जून 2010 के बाद से सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को तय करना ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। ठीक इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी लेकिन 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया। अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती है।