विधानसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस और AAP के संभावित गठबंधन की चर्चा

By JKA Bureau | September 3, 2024 | Categories: देश, पॉलिटिक्स
हरियाणा में कांग्रेस और AAP के संभावित गठबंधन

कांग्रेस-AAP गठबंधन की अटकलें तेज, हरियाणा चुनाव में नई राजनीतिक हलचल

03 सितम्बर 2024 ,नई दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद इस गठबंधन को लेकर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लोकसभा चुनाव में पहले भी दोनों दलों ने गठबंधन किया था, जिससे विधानसभा चुनाव में भी एक बार फिर से गठबंधन की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर अपने दल के नेताओं से राय मांगी है और संभावित गठबंधन के फायदे और नुकसान पर विचार कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियां पहले से ही I N D I A ब्लॉक के सदस्य है

यह भी पढ़े: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले ) का ऐलान: गठबंधन के तहत सहमति बनी तो हरियाणा में 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, नहीं तो 8-10 सीट पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा ने इस बात का संकेत दिया है कि यदि गठबंधन होता भी है, तो AAP को केवल 3-4 सीटें ही दी जाएंगी। इससे पता चलता कि कांग्रेस अपने हिस्से की सीटों को लेकर सतर्क है और AAP को सीमित संख्या में ही भागीदारी देने की योजना बना रही है।यह गठबंधन चर्चा में आने के साथ ही राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। यदि यह गठबंधन बनता है, तो यह हरियाणा की राजनीतिक समीकरण को बदल सकता है और विधानसभा चुनाव के परिणाम पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। इस बीच, दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत जारी है और इस पर अंतिम निर्णय आने में कुछ और समय लग सकता है।

हरियाणा में कांग्रेस और AAP के संभावित गठबंधन

यह खबर सामने आते ही भाजपा नेता शानवाज हुसैन ने टिप्पणी दी की कांग्रेस को पहले ही पता लग गया है की वह हरियाणा में सरकार नहीं बना पाएंगे। साथ ही उनका कहना है की कांग्रेस चाहे कितनी ही योजना बनाले हरियाणा में सरकार बीजेपी की ही आएगी क्यूकि प्रदेश की जनता उनके साथ है.

यह भी पढ़े: 1.2 लाख करोड़ रुपए के श्रीराम फाइनेंस प्रमोटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई की संभावना, भारत में एफडीआई पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना

No Comments Yet

Leave a Comment