लाइट्स, ट्री और कॉफी: दिल्ली के कैफे में क्रिसमस का जादू

लाइट्स, ट्री और कॉफी: दिल्ली के कैफे में क्रिसमस का जादू

दिल्ली में क्रिसमस का जश्न खास बनाएं इन जगहों के खूबसूरती से साजे कैफो के साथ। लाइट्स, डेकोर और मैजिकल माहौल का लें पूरा आनंद इस क्रिसमस।

क्रिसमस का त्योहार आते ही दिल्ली की सड़के, बाजारों और खासतौर पर कैफे की चमक दोगुनी हो जाती है। कलरफुल लाइट्स, क्रिसमस ट्री की सजावट और कैरोल म्यूज़िक सब मिलकर मैजिकल माहौल बना देते है। अगर आप भी इस क्रिसमस कुछ खास एक्सप्रेस करना चाहते है, तो दिल्ली के ये कैफे आपको जरूर पसंद आएंगे।

कनॉट प्लेस के कैफे

दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस क्रिसमस के समय बहुत खूबसूरत नजर आता है। यहां के कैफो में अलग–अलग थीम पर डेकोरेशन होती है। लकड़ी की सजावट, लाइट्स और बड़े–बड़े क्रिसमस ट्री यहां की खास पहचान बन जाते हैं। दोस्तों के साथ कॉफी या हॉट चॉकलेट के साथ क्रिसमस वाइब एन्जॉय करने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

हौज़ खास विलेज

हौज़ खास के कैफे क्रिसमस पर अपनी क्रिएटिव डेकोरेशन के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको रंगीन सजावट, फेयरी लाइट्स और खूबसूरत फोटो कॉर्नर मिलेते है। कई कैफे लाइव म्यूज़िक और स्पेशल क्रिसमस मेन्यू भी लाते है, जिससे यहां का अनुभव और भी खास बन जाता है।

साउथ दिल्ली के ट्रेंडी कैफे

साउथ दिल्ली के कैफे क्रिसमस के समय एस्थेटिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली हो जाते हैं। मिनिमल लेकिन क्लासी डेकोरेशन, कैंडल लाइट डिनर और फेस्टिव डेज़र्ट्स यहां की खासियत हैं। कपल्स और फैमिली के लिए यह के कैफे बेहतरीन विकल्प होते है।

दिल्ली–NCR से सटे कैफे

गुरुग्राम और नोएडा के कई कैफे क्रिसमस पर इंटरनेशनल थीम अपनाते हैं। यहां आपको स्नो-थीम डेकोरेशन, सांता क्लॉज़ और क्रिसमस बेल्स के साथ फेस्टिव माहौल देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए यह जगह खास आकर्षण का केंद्र बन जाती है।

स्पेशल क्रिसमस मेन्यू का आनंद

डेकोरेशन के साथ-साथ इन जगहों के कैफे में क्रिसमस स्पेशल फूड भी मिलता है। प्लम केक, जिंजरब्रेड कुकीज़, हॉट चॉकलेट, टर्की और फेस्टिव कॉफी ड्रिंक्स लोगों को बहुत पसंद आती है। स्वाद और सजावट का यह मेल क्रिसमस को और यादगार बना देता है।

दिल्ली के कैफे क्रिसमस के मौके पर सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं रहते, बल्कि एक फेस्टिव एक्सपीरियंस बन जाते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस खुशियों, सजावट और स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली की इन फैमस जगहों के खूबसूरती से सजे कैफे जरूर विजिट करें।

यह भी पढ़े : जल्द आएगी भारत की पहली एंटी-टेरर नीति, बॉर्डर सुरक्षा और ऑनलाइन कट्टरपंथ पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *