100 करोड़ से ज्यादा कंप्यूटर पुराने Windows पर अटके, अपग्रेड न करने से बढ़ रहा बड़ा खतरा

100 करोड़ से ज्यादा कंप्यूटर पुराने Windows पर अटके, अपग्रेड न करने से बढ़ रहा बड़ा खतरा

Windows 10 सपोर्ट बंद होने के बाद भी करोड़ों यूजर्स अपग्रेड नहीं कर रहे हैं। यह सिस्टम को वायरस, साइबर हमलों और डेटा चोरी के खतरे में डाल सकता है।

08 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

दुनिया भर में करोड़ों कंप्यूटर अभी भी पुराने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं, जबकि Microsoft ने अक्टूबर 2025 से Windows 10 के अपडेट और सिक्योरिटी पैच देना बंद कर दिया है। इसके बावजूद यूजर्स Windows 11 पर शिफ्ट नहीं हो रहे हैं, जिससे साइबर सुरक्षा का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

कंप्यूटर निर्माता Dell ने अपनी ताजा तिमाही रिपोर्ट में बताया कि करीब 50 करोड़ पीसी ऐसे हैं जो Windows 11 चलाने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें अपग्रेड नहीं किया गया है। वहीं इतने ही पुराने कंप्यूटर ऐसे भी हैं जो Windows 11 सपोर्ट ही नहीं कर सकते, यानी कुल मिलाकर लगभग 100 करोड़ सिस्टम पुराने Windows पर निर्भर हैं।

क्यों अटका पड़ा है Windows 11 में अपग्रेड?

Dell के COO जेफ्री क्लार्क का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने पेंडिंग अपग्रेड को लेकर इतने बड़े आंकड़े जारी किए हैं। क्लार्क ने बताया:

  • AI-पावर्ड कंप्यूटर्स की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं।
  • रैम और स्टोरेज के महंगे होने से नए सिस्टम खरीदना मुश्किल हो गया है।
  • कई यूजर्स अनऑफिशियल अपडेट पर निर्भर हो रहे हैं या अपग्रेड को टाल रहे हैं।
  • Windows 11 की सख्त हार्डवेयर शर्तें भी यूजर्स के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि Windows XP के समय भी ऐसा ही “अपग्रेड गैप” देखने को मिला था, जब लोग सालों-साल पुराने सिस्टम पर अटके रहे।

यह भी पढ़े: अमेरिका में भीषण आग की चपेट में आई 24 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत, 90% शरीर झुलसने से नहीं बच सकी जान

Apple के लिए बन सकता है बड़ा फायदा

Windows 11 की कड़े नियम और महंगे अपग्रेड की वजह से कई यूजर्स Microsoft प्लेटफॉर्म छोड़कर सीधे Apple Mac पर जाने का विकल्प चुन सकते हैं।
तकनीकी जानकारों का मानना है कि यह ट्रांज़िशन आने वाले वर्षों में Apple के लिए बड़ी मार्केट ग्रोथ का मौका बन सकता है।

AI टेक्नोलॉजी ने बढ़ा दिए दाम

नए AI-सक्षम लैपटॉप और डेस्कटॉप पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। मार्केट में PC अपग्रेड करने का खर्च काफी बढ़ चुका है, इसलिए लोग नया सिस्टम खरीदने या अपग्रेड करने से हिचक रहे हैं।
इसका सीधा असर Windows 11 को अपनाने की गति पर पड़ रहा है।

विंडोज अपडेट बंद होने के क्या जोखिम हैं?

Windows 10 users के लिए सबसे बड़ा खतरा सुरक्षा से जुड़ा है। सपोर्ट बंद होने के बाद:

  • सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे, जिससे वायरस और मालवेयर का खतरा बढ़ता है।
  • हैकर्स आसानी से कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।
  • सिस्टम धीरे-धीरे स्लो और अस्थिर होने लगता है।
  • नए फीचर्स और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का सपोर्ट नहीं मिलता।

Microsoft पहले भी Windows XP, Windows 7 और Windows 8 को बंद कर चुका है, और उन्हीं सिस्टम्स को सबसे ज्यादा साइबर हमलों का सामना करना पड़ा था।

इतनी बड़ी संख्या में पुराने सिस्टम का इस्तेमाल न केवल यूजर्स बल्कि पूरे साइबरस्पेस के लिए खतरे का कारण बन सकता है। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि संभव हो तो Windows 10 users को जल्द से जल्द Windows 11 या किसी सुरक्षित आधुनिक OS पर शिफ्ट करना चाहिए—अन्यथा आने वाले समय में साइबर सुरक्षा चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna बने विजेता, जीती ट्रॉफी और 50 लाख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *