फिल्म में ट्रोजन युद्ध के बाद अपने सैनिकों को घर लौटाने की कोशिश में जुटे ओडीसियस की कहानी दिखाई गई है। The Odyssey का ट्रेलर ने दर्शकों को रोमांच और भावनाओं का अनुभव कराया।
23 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
क्रिस्टोफर नोलन अगले साल आने वाली अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं। सोमवार को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है।
The Odyssey के ट्रेलर में मैट डैमन ओडीसियस की भूमिका में नजर आए हैं, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने सैनिकों के साथ घर लौटने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। समुद्र और युद्ध के दृश्य बेहद खूबसूरती से फिल्माए गए हैं। नाव पर सवार सैनिकों का जत्था और युद्ध की कठिनाइयों की झलकें रोंगटे खड़े कर देती हैं। ट्रेलर के अंत में ओडीसियस की पत्नी पेनेलोप द्वारा कहा गया, “वादा करो तुम घर लौटोगे,” वाला सीन बेहद मार्मिक है।
यह भी पढ़े: YouTube Outage: भारत से अमेरिका तक ठप हुआ YouTube, घंटों तक वीडियो नहीं चला पाए यूजर्स
फिल्म में टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमाचस, ऐनी हैथवे ओडीसियस की पत्नी पेनेलोप, और साथ ही रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिटा न्योंगो, चार्लीज थेरॉन, मिया गोथ, बेनी सफ्डी जैसे सितारे भी हैं। हालांकि, पहले ट्रेलर में इन सितारों की झलक नहीं दिखाई गई है।
‘The Odyssey’ को नई IMAX टेक्नोलॉजी में शूट किया गया है और यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले ही टिकट बिक चुके हैं और The Odyssey के ट्रेलर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है।
यह भी पढ़े: काशी के घाटों पर हुआ ‘Avatar: Fire and Ash’ के देवनागरी टाइटल…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
