10,000mAh बैटरी के साथ आया दुनिया का पहला स्मार्टफोन, Honor Win और Win RT हुए लॉन्च

10,000mAh बैटरी के साथ आया दुनिया का पहला स्मार्टफोन, Honor Win और Win RT हुए लॉन्च

Honor ने Win और Win RT स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें 10,000mAh की दमदार बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज दी गई है।

27 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

Honor ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने दुनिया का पहला 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Honor की यह नई सीरीज Honor Win और Honor Win RT नाम से पेश की गई है, जो दमदार बैटरी के साथ-साथ पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स भी ऑफर करती है।

कंपनी का दावा है कि इन फोन्स की बैटरी सिंगल चार्ज में कई दिनों तक चल सकती है। दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जो इन्हें पावर यूजर्स के लिए खास बनाता है।

Honor Win की कीमत

Honor Win को चीन में CNY 3,999 (करीब ₹51,000) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

12GB RAM + 256GB स्टोरेज

12GB RAM + 512GB स्टोरेज

16GB RAM + 512GB स्टोरेज

16GB RAM + 1TB स्टोरेज

इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें CNY 4,499 (₹57,000), CNY 4,799 (₹61,000) और CNY 5,299 (करीब ₹60,000) तक जाती हैं।

यह भी पढ़े: रूस में 25 दिसंबर को क्यों नहीं मनाया जाता Christmas? जानिए 7 जनवरी की तारीख के पीछे छिपा इतिहास और धार्मिक परंपराएं

Honor Win RT की कीमत

Honor Win RT की शुरुआती कीमत CNY 2,699 (करीब ₹33,000) रखी गई है। यह फोन भी कई स्टोरेज ऑप्शन्स में आता है:

12GB RAM + 256GB

12GB RAM + 512GB

16GB RAM + 256GB

16GB RAM + 512GB

16GB RAM + 1TB

इन वेरिएंट्स की कीमत CNY 2,999 से लेकर CNY 3,999 (करीब ₹51,000) तक जाती है।

कलर ऑप्शन

Honor Win और Win RT दोनों ही स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

कुल मिलाकर, Honor की यह नई सीरीज बैटरी, परफॉर्मेंस और स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन मार्केट में नया बेंचमार्क सेट करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: Salman Khan: विवादों से ऊपर उठकर कैसे बने ‘सबके चहेते भाईजान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *