मौसम विभाग ने Delhi में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और हल्की बारिश की चेतावनी दी है, जिससे नए साल की शुरुआत ठंड और खराब मौसम के साथ हो सकती है।
29 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी Delhi में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है और फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। सोमवार की सुबह राजधानी घने कोहरे की चादर में ढकी रही, जिससे कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान बढ़कर 22 से 24 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।
सोमवार को दिन चढ़ने के बाद धूप जरूर निकली, लेकिन पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में आर्द्रता का स्तर भी काफी ऊंचा रहा, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, आया नगर में 10.1 डिग्री, लोधी रोड पर 9 डिग्री और पालम में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।
नए साल पर मौसम और बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 1 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री तक आ सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा सताएगी। गुरुवार को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि शनिवार से मौसम साफ होने और तापमान में मामूली सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़े: Salman Khan: विवादों से ऊपर उठकर कैसे बने ‘सबके चहेते भाईजान
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
