रानी मुखर्जी लौट आईं मर्दानी 3 में , एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता,देखिए रिव्यू और फर्स्ट डे रिएक्शन।
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर मर्दानी 3 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली यह फिल्म, रानी मुखर्जी के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। रानी ने फिर से शिवानी शिवाजी रॉय का अवतार निभाया है और इस बार भी उन्होंने दर्शकों को अपनी दमदार परफॉर्मेंस से रोमांचित कर दिया है।
मर्दानी 3 की कहानी गंभीर और सामाजिक मुद्दे से जुड़ी हुई है। यह फिल्म मानव तस्करी, लापता लड़कियों और खतरनाक माफिया रिंग के इर्द गिर्द घूमती है। कहानी की शुरुआत ही दर्शकों को बांधकर रखती है। फिल्म में एक कॉप के रूप में रानी मुखर्जी की मेहनत, समर्पण और निडरता साफ झलकती है।
कहानी का दिलचस्प पहलू
फिल्म की कहानी एक सशक्त महिला पुलिस अधिकारी के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने काम में पूरी तरह समर्पित है। शिवानी शिवाजी रॉय को एक गंभीर केस सौंपा जाता है, जिसमें एक अमीर परिवार की बेटी और उसके केयरटेकर की बच्ची का किडनैपिंग हो जाता है। जांच के दौरान खुलासा होता है कि यह मामला सीधे मानव तस्करी की खतरनाक रिंग से जुड़ा है।
खलनायक इस बार खास है — फिल्म में “अम्मा” नाम की महिला माफिया दिखाई गई है। अम्मा का किरदार इतना खतरनाक और सनकी है कि वह सीधे पुलिस अफसर के घर तक घुस आती है और दर्शकों को सस्पेंस में रखती है। फिल्म में यह ट्विस्ट और खलनायक की घिनौनी योजना, मर्दानी 3 को और रोमांचक बनाते हैं।
रानी मुखर्जी का कमाल
रानी मुखर्जी का अभिनय इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। उनके किरदार में जो निडरता, गंभीरता और इंसानियत झलकती है, वह दर्शकों को पूरी तरह बांध लेती है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पहले ही दिन अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा करनी शुरू कर दी हैं। कई ने ट्वीट किया कि फ़िल्म का पहला हाफ बेहद मजबूत, इमोशनल और रोमांचक है। रानी की एक्टिंग को ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म पर सराहा जा रहा है। कई फैंस ने लिखा कि उन्होंने पिछली बार मर्दानी 2 देखी थी और इस बार भी रानी ने अपनी भूमिका में जान डाल दी है।
सोशल मीडिया और ट्रेंडिंग
Mardaani3 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे “पैसा वसूल” और देखने लायक फिल्म बता रहे हैं। सोशल मीडिया रिव्यूज़ से साफ है कि फिल्म का पहला हाफ दर्शकों को पूरी तरह जोड़ने में कामयाब रहा है। नेटिज़न्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मर्दानी 3 सिर्फ एक्शन भर नहीं है, बल्कि यह सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म भी है। कई लोगों ने खास तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ पुलिस की लड़ाई को सराहा है।
