कहीं लग्जरी सीट, कहीं बजट टिकट: ‘Dhurandhar: The Revenge’ की अनोखी प्राइसिंग

कहीं लग्जरी सीट, कहीं बजट टिकट: ‘Dhurandhar: The Revenge’ की अनोखी प्राइसिंग

ट्रेलर के बाद रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar: The Revenge’ का बज़ तेज। कहीं लग्जरी सीट तो कहीं फिल्म देखने का मौका, जानें आखिर क्यों रखी गई इतनी अलग कीमतें? पढ़े पूरी खबर।

निर्देशक Aditya Dhar की आने वाली एक्शन-स्पाई फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ को लेकर सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। ट्रेलर आने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है और मेकर्स भी 19 मार्च को इसकी ओपनिंग को बड़ा बनाने की तैयारी में जुटे हैं। इसी रणनीति के तहत अलग-अलग शहरों में टिकटों की कीमतें अलग रखी गई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक थिएटर तक पहुंच सकें।

मेट्रो शहर में महंगे, चेन्नई में सिर्फ 59 रुपये में फिल्म का मजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकटों की कीमतों में काफी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई के प्रीमियम मल्टीप्लेक्स जैसे INOX Megaplex में रिक्लाइनर प्राइम सीट के लिए टिकट की कीमत करीब 2,900 रुपये तक पहुंच गई है। इस श्रेणी में दर्शकों को लग्जरी सीटिंग और बेहतर व्यूइंग अनुभव मिलता है, इसलिए यहां टिकट सबसे महंगे बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में टिकटों की कीमतें अपेक्षाकृत काफी कम रखी गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई के AGS Cinemas में पर्ल कैटेगरी की सीट लगभग 59 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे में तमिलनाडु के दर्शकों के लिए बेहद कम कीमत में फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

Also Read: पेंशन बढ़ाने व मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग के साथ जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनरों का तीन दिन का धरना शुरू

थिएटर तक लाने की रणनीति

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यह अलग-अलग बाजारों को ध्यान में रखकर बनाई गई रणनीति का हिस्सा है। मेट्रो शहरों में प्रीमियम दर्शकों के लिए महंगे टिकट और अन्य क्षेत्रों में किफायती कीमतों के जरिए ज्यादा दर्शक जुटाने की कोशिश की जा रही है।

अंडरकवर मिशन पर आधारित फिल्म

फिल्म की स्टार कास्ट भी चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई है। इसमें Ranveer Singh मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R. Madhavan, Akshaye Khanna, Rakesh Bedi और Sara Arjun जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ट्रेलर के बाद बढ़ा क्रेज, ओपनिंग डे पर सबकी नजर

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक अंडरकवर मिशन और बदले की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पाकिस्तान के लयारी इलाके की पृष्ठभूमि भी दिखाई जाएगी। एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Also Read: Dhurandhar: The Revenge Trailer Released: Ranveer Singh Returns With Intense Action Avatar

ट्रेलर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज है और अब देखने वाली बात यह होगी कि रिलीज के दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा ओपनिंग कलेक्शन दर्ज कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *