Friday Release: घर पर सस्पेंस, थिएटर में खौफ-ये नई फिल्म और सीरीज कर देंगी वीकेंड यादगार

Friday Release: फिल्म और सीरीज कर देंगी वीकेंड यादगार

नई दिल्ली: इस शुक्रवार को मनोरंजन का असली तूफान आने वाला है। जहां बड़े पर्दे पर आपको खौफनाक हंसी-मजाक का मेल चीखने-हंसने पर मजबूर कर देगा, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, क्राइम और इंटेंस ड्रामा की ऐसी लाइन-अप है कि सोफा छोड़ना मुश्किल हो जाएगा।

चाहे आप थिएटर में परिवार के साथ रोमांच महसूस करना चाहें या घर बैठे पॉपकॉर्न के साथ बिंज-वॉचिंग का मजा लें, ये सात शानदार फिल्में और सीरीज हर मूड को कवर कर लेंगी।

लेटेस्ट कन्फर्मेशन के मुताबिक सब 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही हैं – तैयार रहिए, क्योंकि ये वीकेंड बोरिंग नहीं होने वाला!

भूत बंगला (सिनेमाघरों में–हॉरर-कॉमेडी का परफेक्ट ब्लेंड)

अक्षय कुमार को एक पुराने ग्रामीण महल की विरासत मिलती है, और वे अपनी बहन की शादी उसी शाही हवेली में करने का फैसला करते हैं। मगर मंगलपुर का यह रहस्यमयी महल जल्द ही अजीब घटनाओं का केंद्र बन जाता है। गांव वाले दहशत में हैं, क्योंकि वधुसुर की पुरानी किंवदंती फिर से जिंदा होती नजर आ रही है। प्रियदर्शन की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म डर और हास्य का ऐसा संगम पेश करती है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ सिहरने पर भी मजबूर कर देगी।

कास्ट- अक्षय कुमार, ताबू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और जिशु सेनगुप्ता।

क्यों देखें? थिएटर का बड़ा स्क्रीन और साउंड आपको असली खौफ देगा। परिवार के साथ हंसते-डरते वीकेंड का बेस्ट ऑप्शन। पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू!

Play

अस्सी (ZEE5–कोर्टरूम सस्पेंस का तूफान)

एक स्कूल टीचर परिमा पर हुए भयानक हमले के बाद वो न्याय की लड़ाई में उतरती है। इस संघर्ष में उसका साथ देते है दमदार वकील रावी, जो सिस्टम की भ्रष्टाचार से टकराती है। अनुभव सिन्हा की ये फिल्म सोशल रियलिटी को इतनी ताकत से पेश करती है कि आप स्क्रीन से आंखें नहीं हटा पाएंगे।

कास्ट: तापसी पन्नू (रावी), कानी कुसरुति (परिमा)।

क्यों देखें? अगर आपको इंटेंस लीगल ड्रामा और रियल-लाइफ सस्पेंस पसंद है तो ये बिंज-वॉचिंग का मजा दोगुना कर देगी। तापसी-अनुभव की तीसरी बार टीमिंग-पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने सकती है!

Play

मटका किंग (Amazon Prime Video – क्राइम अंडरवर्ल्ड की कहानी)

60 के दशक के बॉम्बे में एक महत्वाकांक्षी कपड़ा व्यापारी मटका नाम का नंबर्स की बेटिंग करता है, जो अमीर-गरीब सबको जोड़ देता है। लेकिन जल्द ही ये खेल क्राइम, सियासी साजिश और दुश्मनी के जाल में उलछ जाता है। विजय वर्मा की ये सीरीज पुराने जमाने के ग्लैमर और डार्क अंडरबेली का अनोखा मिक्स है।

कास्ट: विजय वर्मा (बृज भट्टी), कृतिका कामरा, साई तम्हंकर, विनीत कुमार सिंह।

क्यों देखें? सस्पेंस और क्राइम लवर्स के लिए परफेक्ट हर एपिसोड क्लिफहैंगर के साथ खत्म होगा।

Play

दो दीवाने शहर में (Netflix – रोमांटिक ड्रामा विद इमोशनल सस्पेंस)

दो युवा, समाज की शादी के दबाव और अपनी निजी उलझनों से जूझते हुए एक-दूसरे में सच्चा प्यार और अपनापन तलाशते हैं। मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी पर आधारित यह फिल्म पुरानी रोमांस स्टाइल को मॉडर्न टच देती है।

कास्ट: सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर।

क्यों देखें? हल्का-फुल्का लेकिन दिल को छू लेने वाला- कपल्स और सिंगल्स दोनों के लिए आइडियल वीकेंड वॉच।

Play

रूममेट्स (Netflix – कमिंग-ऑफ-एज का मजेदार ट्विस्ट)

कॉलेज के पहले साल में कदम रखने वाली एक नई छात्रा अपनी रूममेट से दोस्ती तो कर लेती है, लेकिन छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे पैसिव-अग्रेसिव टेंशन में बदल जाती हैं। कॉलेज लाइफ की रियल मेस को ह्यूमर के साथ दिखाती ये कॉमेडी हर किसी को रिलेट कराएगी।

कास्ट: सैडी सैंडलर, क्लो ईस्ट।

क्यों देखें? हल्की-फुल्की हंसी के साथ थोड़ा ड्रामा – युवा व्यूअर्स का फेवरिट।

Play

अल्फा मेल्स सीजन 5 (Netflix – मास्कुलिनिटी पर हल्का-फुल्का कमेंट्री)

चार दोस्त डिवोर्स, कस्टडी और पुरुषत्व की नई परिभाषा की जंग लड़ते हुए एक साथ रहने का ‘पैट्रिआर्कल पैक्ट’ बनाते हैं। वहीं महिलाएं भी अपनी चुनौतियों से निपट रही हैं। यह स्पेनिश कॉमेडी का ये सीजन रियल लाइफ इश्यूज को ह्यूमर से हैंडल करता है।

क्यों देखें? हंसी के साथ थोड़ा सोचने वाला कंटेंट इस वीकेंड को रिफ्रेशिंग बना देगा।

Play

चाहे आप थिएटर में बुकिंग करें या OTT ऐप ओपन करें, स फ्राइडे मनोरंजन का पूरा खजाना आपका इंतजार कर रहा है। डर, सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ये नई रिलीज़ हर मूड के लिए कुछ खास लेकर आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *