दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला बिहार की समृद्ध पाक विरासत को नए अंदाज में पेश कर रहा है, जहां चंपारण मटन, चिकन, लिट्टी-चोखा और कई पारंपरिक व्यंजन मिल रहे हैं
नई दिल्ली: अब दिल्ली हाट, आईएनए में भी बिहार के पारंपरिक व्यंजनों का असली स्वाद उपलब्ध है। बिहार के प्रसिद्ध फूड ब्रांड मिस्टर लिट्टीवाला ने यहां अपना नया आउटलेट शुरू किया है, जहां पारंपरिक रेसिपी और वर्षों पुरानी पाक शैली के अनुसार व्यंजन तैयार किए जाते हैं।
हॉस्पिटैलिटी उद्यमी देवेंद्र कुमार सिंह ने वर्ष 2010 में इस ब्रांड की शुरुआत की थी। उनकी सोच थी कि बिहार के प्रतिष्ठित व्यंजनों को राजधानी में भी उसी प्रामाणिक स्वाद के साथ परोसा जाए। आज मिस्टर लिट्टीवाला गुणवत्ता, पारंपरिक स्वाद और बेहतरीन ग्राहक सेवा के दम पर दिल्ली के प्रमुख बिहारी फूड ब्रांड्स में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
दिल्ली हाट में चंपारण की पारंपरिक रसोई का स्वाद
देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब दिल्ली हाट, आईएनए में बिहार के मशहूर चंपारण चिकन और चंपारण मटन (अहूना) का असली स्वाद ले सकते हैं। सरसों के तेल, साबुत मसालों और मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर तैयार किए जाने वाले ये व्यंजन बिहार की समृद्ध पाक परंपरा को दर्शाते हैं और ग्राहकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं।
लिट्टी-चोखा सहित कई पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध
चंपारण व्यंजनों के अलावा यहां कोयले पर सिकी लिट्टी-चोखा भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसे चोखा, सरसों की चटनी और ताजा सलाद के साथ परोसा जाता है। साथ ही मेन्यू में बिहारी थाली, दाल पीठा, पीठा, मखाना खीर, पिडुकिया, लौंग लता, झाल मुड़ी, भूंजा, घुघनी-चूड़ा-बादाम, समोसा चाट, पराठे, सेव बुनिया और सत्तू शरबत जैसे कई पारंपरिक व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
मिस्टर लिट्टीवाला के यहां स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा बिहार के कई पारंपरिक खाद्य उत्पाद भी उपलब्ध हैं। ग्राहक यहां से चना सत्तू, जौ का सत्तू, घर का बना अचार और तिलौरी चिप्स खरीदकर बिहार के असली स्वाद का अनुभव अपने घर पर भी कर सकते हैं।
मंडावली, इंडिया गेट स्टेट फूड कोर्ट और वी3एस मॉल में सफलता के बाद अब दिल्ली हाट, आईएनए में नए आउटलेट की शुरुआत के साथ मिस्टर लिट्टीवाला अपने विस्तार को नई गति दे रहा है। इसके माध्यम से ब्रांड बिहार की समृद्ध पाक संस्कृति और पारंपरिक स्वाद को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अपने प्रयास को लगातार मजबूत कर रहा है।
बिहार के असली स्वाद को हर घर तक पहुंचाने की पहल
संस्थापक देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मिस्टर लिट्टीवाला का उद्देश्य बिहार की पारंपरिक खानपान संस्कृति को जीवंत रखना और उसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सभी व्यंजन पारंपरिक रेसिपी और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से तैयार किए जाते हैं, ताकि ग्राहकों को हर बार असली बिहारी स्वाद मिल सके। दिल्ली हाट में नया आउटलेट इस मिशन को आगे बढ़ाने का एक अहम कदम है।
स्वाद, स्वच्छता और गुणवत्ता का भरोसेमंद नाम
मिस्टर लिट्टीवाला ताजा सामग्री, पारंपरिक विधि, स्वच्छता और उत्कृष्ट आतिथ्य को अपनी पहचान मानता है। यही कारण है कि यह ब्रांड दिल्ली में बिहार के प्रामाणिक व्यंजनों के साथ-साथ उसकी समृद्ध पाक विरासत को भी नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
