NASA जनवरी में करेगा ISS पर दो बड़े स्पेसवॉक, जानिए क्यों है ये मिशन खास

NASA जनवरी में करेगा ISS पर दो बड़े स्पेसवॉक, जानिए क्यों है ये मिशन खास

नए साल की शुरुआत में NASA इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर दो अहम स्पेसवॉक करेगा, जिनका मकसद बिजली प्रणाली को मजबूत करना और भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं को सुरक्षित बनाना है।

30 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

नए साल की शुरुआत के साथ ही नासा (NASA) अंतरिक्ष में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जनवरी 2026 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर दो अहम स्पेसवॉक किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य स्टेशन की पावर सिस्टम को मजबूत करना और जरूरी तकनीकी सुधार करना है। इन मिशनों की जानकारी नासा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (@NASA) के जरिए साझा की है।

6 जनवरी को होगी मीडिया ब्रीफिंग

इन स्पेसवॉक से जुड़ी पूरी जानकारी 6 जनवरी को ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में दी जाएगी। इस ब्रीफिंग का सीधा प्रसारण नासा के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।

8 जनवरी को पहला स्पेसवॉक

पहला स्पेसवॉक 8 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री माइक फिंक और जेना कार्डमैन, स्पेस स्टेशन के ‘क्वेस्ट एयरलॉक’ से बाहर निकलेंगे। उनका मुख्य काम 2A पावर चैनल को तैयार करना होगा, ताकि भविष्य में नए सोलर पैनल (iROSA) लगाए जा सकें।
ये सोलर पैनल स्टेशन को ज्यादा ऊर्जा देने के साथ-साथ भविष्य में उसके सुरक्षित डी-ऑर्बिट में भी मदद करेंगे। यह जेना कार्डमैन का पहला स्पेसवॉक होगा, जबकि माइक फिंक का यह 10वां स्पेसवॉक होगा। इसके साथ ही वे नासा के सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

यह भी पढ़े: Delhi में दो दिन घना कोहरा, यलो अलर्ट जारी; नए साल पर बारिश के आसार, ठंड और बढ़ाएगी कंपकंपी

NASA जनवरी में करेगा ISS पर दो बड़े स्पेसवॉक, जानिए क्यों है ये मिशन खास

15 जनवरी को होगा दूसरा स्पेसवॉक

दूसरा स्पेसवॉक 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसमें हाई-डेफिनिशन कैमरे को बदला जाएगा और हार्मनी मॉड्यूल पर नए नेविगेशन उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन के S6 और S4 ट्रस पर लगे अमोनिया सर्विसर जम्पर को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इस मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों के नाम नासा बाद में बताएगा।

ब्रीफिंग में कौन होंगे शामिल

इस मीडिया ब्रीफिंग में ISS ऑपरेशंस इंटीग्रेशन मैनेजर बिल स्पिच, स्पेसवॉक फ्लाइट डायरेक्टर डायना ट्रूजिलो और हेइडी ब्रूअर जानकारी साझा करेंगे। दर्शक सोशल मीडिया पर #AskNASA के जरिए सवाल भी पूछ सकेंगे।

क्यों है यह मिशन खास?

ये स्पेसवॉक ISS के 278वें और 279वें स्पेसवॉक होंगे और साल 2026 के पहले दो मिशन भी। ये ‘एक्सपीडिशन 74’ का हिस्सा हैं और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सुरक्षित, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े: Salman Khan: विवादों से ऊपर उठकर कैसे बने ‘सबके चहेते भाईजान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *