Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स

Realme 16 Pro सीरीज आज भारत में लॉन्च होने जा रही है, जिसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी हलचल की उम्मीद है।

6 जनवरी 2026, नई दिल्ली

Realme अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज को आज यानी 6 जनवरी को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की कीमत और कई अहम जानकारियां लीक हो चुकी हैं। इस सीरीज में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल होंगे, जिन्हें मिड-बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा। खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन 200MP कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं।

लॉन्च से पहले कीमतों का खुलासा

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 16 Pro की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा—

8GB RAM + 128GB

8GB RAM + 256GB

12GB RAM + 256GB

इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 33,999 रुपये और 36,999 रुपये तक जा सकती है।

वहीं, Realme 16 Pro+ की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये बताई जा रही है। इसके भी तीन वेरिएंट्स होंगे, जिनकी संभावित कीमतें 41,999 रुपये और 44,999 रुपये तक हो सकती हैं।

बिक्री और कलर ऑप्शंस

यह नई सीरीज Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। फोन मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे, कैमिलिया पिंक और ऑर्चिड पर्पल कलर ऑप्शंस में आ सकते हैं।

यह भी पढ़े: Republic Day परेड और बीटिंग रिट्रीट 2026: ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पूरी गाइड

दमदार फीचर्स से लैस होंगे दोनों फोन

Realme पहले ही इन स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स कंफर्म कर चुका है। दोनों फोन्स में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, स्लिम बेज़ल्स, हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR प्लेबैक का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme 16 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया जा सकता है।

दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर काम करेंगे।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इनमें 200MP का मेन कैमरा होगा, जबकि Pro+ मॉडल में 50MP का पेरिस्कोप कैमरा भी दिया जाएगा। दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।

पावर के लिए इनमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कुल मिलाकर, Realme 16 Pro सीरीज फीचर्स और कीमत के मामले में मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े: बिग बॉस 10 की Nitibha Kaul ने बॉयफ्रेंड का किया फेस रिवील,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *