X Premium Offer: सिर्फ 89 रुपये में मिल रहा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, भारत में यूजर्स के लिए लिमिटेड-टाइम एनिवर्सरी ऑफर

X Premium Offer: सिर्फ 89 रुपये में मिल रहा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, भारत में यूजर्स के लिए लिमिटेड-टाइम एनिवर्सरी ऑफर

भारत में X पहली बार इतना बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। नए यूजर्स को केवल 89 रुपये में पहला महीना प्रीमियम फीचर्स के साथ प्लेटफॉर्म का अनुभव करने का मौका मिल रहा है।

29 नवंबर 2025, नई दिल्ली

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक खास सरप्राइज़ पेश किया है। कंपनी ने अपनी तीन साल की एनिवर्सरी के मौके पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सिर्फ 89 रुपये में उपलब्ध कराया है। यह ऑफर पूरी तरह प्रमोशनल है और सिर्फ सीमित समय के लिए ही लागू रहेगा।

कौन ले सकता है यह ऑफर?

यह खास ऑफर नई यूजर बेस को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। यानी जिन लोगों ने अब तक कभी X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया, वे सिर्फ 89 रुपये में पहला महीना प्रीमियम का फायदा उठा सकते हैं।
आमतौर पर यह सब्सक्रिप्शन—

पीसी पर लगभग 427 रुपये,

मोबाइल पर 470 रुपये,

और प्रीमियम प्लस के लिए 890 रुपये का पड़ता है।
ऐसे में 89 रुपये का यह एनिवर्सरी ऑफर नए यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह ऑफर कितने समय तक वैलिड है?

कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक प्रमोशनल डील है और सीमित समय तक ही उपलब्ध होगी। इसके अलावा, यह कीमत केवल पहले महीने के लिए लागू है। दूसरे महीने से सामान्य सब्सक्रिप्शन शुल्क ही देना होगा।

यह भी पढ़े: Coffee फेस पैक: किसे देगा ग्लो और किसकी स्किन को कर सकता है नुकसान?

89 रुपये में सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिव करें?

  1. सबसे पहले X की वेबसाइट या ऐप पर अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
  2. प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके साइडबार में मौजूद Premium विकल्प चुनें।
  3. इसके बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के जरिए पेमेंट पूरा करें।
    बस, आपका पहला महीना 89 रुपये में एक्टिव हो जाएगा। क्या मिलेंगे फायदे?

89 रुपये में मिलने वाले पहले महीने में यूजर्स को सभी मुख्य प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस मिलता है—

किसी भी पोस्ट को एडिट करने का विकल्प

पोस्ट का एनालिटिक्स डैशबोर्ड, जिससे इंप्रेशन और एंगेजमेंट की जानकारी मिलती है

प्रीमियम यूजर्स के पोस्ट को प्लेटफॉर्म की ओर से प्रायरिटी विजिबिलिटी,
जिससे तेजी से फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना

आगे चलकर अपने अकाउंट को मॉनिटाइज कर कमाई करने का मौका

कुल मिलाकर, अगर आप X को प्रोफेशनल तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं या कंटेंट रीच बढ़ाना चाहते हैं, तो यह 89 रुपये वाला ऑफर ट्राई करने लायक है।

यह भी पढ़े: Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने शेयर की अपनी नन्ही परी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *