नए FDTL नियमों की वजह से Indigo ने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं। ऐसे में यात्री आसानी से पूरा रिफंड ले सकते हैं या मुफ्त में नई फ्लाइट बुक कर सकते हैं।
06 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू होने के बाद Indigo को अपने शेड्यूल में बड़े बदलाव करने पड़े, जिसके कारण कई फ्लाइट्स रद्द हुईं। अचानक हुए इन बदलावों की वजह से देशभर के हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बाद में सरकार ने ये नियम वापस ले लिए, लेकिन इस दौरान कई यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हुई।
अगर आपकी फ्लाइट भी इस बदलाव की वजह से कैंसिल हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इंडिगो यात्रियों को पूरा रिफंड या अगली उपलब्ध फ्लाइट में मुफ्त रीबुकिंग का विकल्प देता है। जानिए आसान तरीकों से कैसे आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं या नई फ्लाइट बुक करा सकते हैं।
1. सबसे पहले देखें आपकी फ्लाइट वाकई कैंसिल हुई है या नहीं
Indigo की वेबसाइट या मोबाइल एप खोलें
Manage Booking सेक्शन पर जाएं
अपना PNR/बुकिंग रेफरेंस और लास्ट नेम दर्ज करें
फ्लाइट स्टेटस चेक करें
2. रिफंड और रीबुकिंग में से चुनें अपना विकल्प
Indigo दो विकल्प देता है:
पूरा रिफंड, या
अगली उपलब्ध फ्लाइट में मुफ्त रीबुकिंग
अपनी यात्रा जरूरतों के अनुसार सही विकल्प चुनें।
3. रिफंड चाहें तो ऐसे सबमिट करें अनुरोध
Indigo की वेबसाइट पर Refunds सेक्शन में जाएं।
‘Cancellation/Refund for Cancelled Flight’ विकल्प चुनें
अपना PNR, ईमेल और यात्री विवरण भरें
फॉर्म सबमिट कर दें
4. ऑनलाइन बुकिंग का पैसा ऐसे लौटेगा
यदि टिकट ऑनलाइन खरीदा गया था, तो रिफंड सीधे उसी बैंक अकाउंट/वॉलेट में भेज दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।
आमतौर पर पैसे 5–7 दिन में लौट आते हैं।
5. कैश में टिकट खरीदा था?
अगर आपने एयरपोर्ट पर नकद पैसे देकर टिकट लिया था:
उसी एयरपोर्ट टिकट काउंटर पर जाएं
टिकट के साथ एक वैध पहचान पत्र लेकर जाएं
आपको वहीं पर रिफंड कर दिया जाएगा
6. एजेंट या ट्रैवल पोर्टल से खरीदा टिकट
अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन पोर्टल से लिया है,
तो रिफंड भी वहीं भेजा जाएगा।
अगर देरी हो रही है, तो सीधे एजेंट से बात करें।
7. रिफंड स्टेटस जरूर ट्रैक करें
Indigo रिफंड प्रोसेस होने पर ईमेल भेजता है।
यदि 7–10 दिनों में पैसा नहीं आता है, तो:
इंडिगो वेबसाइट या एप पर स्टेटस देखें
या कस्टमर केयर से संपर्क करें
यात्रियों के अधिकार और रिफंड संबंधी सभी नियम DGCA की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में इंडिगो की ये प्रक्रिया यात्रियों को परेशानी से बचाती है और उन्हें जल्द से जल्द समाधान प्रदान करती है।
यह भी पढ़े: Gustaakh Ishq Review: पुराने जमाने की गलियों में महकती मोहब्बत की धीमी…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
