WhatsApp’s का मेगा अपडेट: मिस्ड कॉल पर वीडियो मैसेज, स्टेटस में एआई का तड़का और डेस्कटॉप पर आसान सर्च

WhatsApp’s का मेगा अपडेट: मिस्ड कॉल पर वीडियो मैसेज, स्टेटस में एआई का तड़का और डेस्कटॉप पर आसान सर्च

WhatsApp’s के नए अपडेट में कॉलिंग, स्टेटस और एआई से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जो चैटिंग अनुभव को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बनाते हैं।

13 दिसंबर 225, नई दिल्ली

अगर आप रोज़ाना WhatsApp’s का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। मेटा ने WhatsApp’s के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें कॉलिंग से लेकर स्टेटस और डेस्कटॉप यूजर्स तक के अनुभव को बेहतर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये नए फीचर्स खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। आइए जानते हैं, इस अपडेट में क्या-क्या नया मिलने वाला है।

कॉलिंग फीचर्स में बड़ा बदलाव

WhatsApp’s ने कॉलिंग को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए तीन अहम बदलाव किए हैं।

मिस्ड कॉल के बाद तुरंत मैसेज:
अब अगर आपकी कॉल कोई रिसीव नहीं करता, तो कॉल खत्म होते ही आपको वहीं से वॉयस या वीडियो मैसेज भेजने का विकल्प मिलेगा। अलग से चैट खोलकर मैसेज टाइप करने की जरूरत नहीं होगी।

ग्रुप कॉल में स्पीकर हाईलाइट:
ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान अब यह साफ दिखेगा कि कौन बोल रहा है। जो व्यक्ति बात कर रहा होगा, उसका वीडियो या प्रोफाइल ऑटोमैटिक हाईलाइट हो जाएगा, जिससे बातचीत समझना आसान होगा।

वॉयस चैट में इमोजी रिएक्शन:
अब वॉयस चैट के दौरान बिना बोले भी इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, जिससे बातचीत और भी सहज हो जाएगी।

यह भी पढ़े: Nothing Phone 4a और 4a Pro की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स लीक

स्टेटस फीचर्स हुए और मजेदार

स्टेटस पसंद करने वालों के लिए भी यह अपडेट खास है। अब आप स्टेटस में म्यूजिक के साथ उसके लिरिक्स जोड़ सकते हैं। साथ ही, इंटरैक्टिव क्वेश्चन स्टिकर्स का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे दोस्त सीधे स्टेटस पर टैप करके जवाब दे सकेंगे।

इसके अलावा, मेटा एआई को भी ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। अब एआई की मदद से तस्वीरों को शॉर्ट वीडियो एनीमेशन में बदला जा सकता है। त्योहारों और खास मौकों के लिए एआई से आकर्षक इमेज भी बनाई जा सकेंगी, जिन्हें सीधे स्टेटस में लगाया जा सकता है।

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नई सहूलियत

विंडोज और मैक पर WhatsApp’s इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। अब एक नया रीडिजाइन किया गया मीडिया टैब मिलेगा, जहां से पुरानी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक एक ही जगह आसानी से सर्च किए जा सकेंगे।

इतना ही नहीं, चैट में भेजे जाने वाले लिंक का प्रिव्यू अब पहले से छोटा होगा, जिससे चैट स्क्रीन ज्यादा साफ और व्यवस्थित नजर आएगी।

फिलहाल यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। अगर आपको ये नए फीचर्स अभी नहीं दिख रहे हैं, तो अपने WhatsApp’s को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट जरूर करें।

यह भी पढ़े: काशी के घाटों पर हुआ ‘Avatar: Fire and Ash’ के देवनागरी टाइटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *