Nothing Phone 4a और 4a Pro की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स लीक

Nothing Phone 4a और 4a Pro की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स लीक

Nothing अगले साल अपनी नई 4a सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फोन में बड़ी बैटरी, ट्रिपल कैमरा और Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

12 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

Nothing कंपनी अपनी ‘a’ सीरीज को एक बार फिर अपग्रेड करने जा रही है। हाल ही में आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी अगले साल दो नए स्मार्टफोन—Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro—लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह सीरीज हाल ही में लॉन्च हुए Phone (3a) लाइनअप का अगला वर्जन होगी।

कैसे होंगे Nothing Phone 4a और 4a Pro?

टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस बार eSIM सपोर्ट भी शामिल करने की प्लानिंग में है।
फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प तक में पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा नथिंग अपने नए हेडफोन भी इसी इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है।

कलर ऑप्शन के तौर पर दोनों फोन के ब्लू, पिंक, व्हाइट और ब्लैक वेरिएंट मार्केट में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: Australia में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त नियम लागू, कंपनियों को भी मिले कड़े निर्देश

कीमत भी लीक—इतना हो सकता है प्राइस

Nothing Phone 4a की अनुमानित कीमत लगभग 475 डॉलर (करीब 43,000 रुपये) बताई जा रही है।

Nothing Phone 4a Pro को करीब 540 डॉलर (लगभग 49,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 7s सीरीज प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है।

कैमरा और बैटरी में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

नथिंग इस साल लॉन्च हुए Phone 3a Pro में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दे चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो Phone 4a Pro में भी इसी तरह का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा:

AMOLED डिस्प्ले

बड़ी बैटरी

Android 16 बेस्ड Nothing OS 3.5

जैसी सुविधाओं के मिलने की उम्मीद है। बैटरी की क्षमता 5000mAh के आसपास और फास्ट चार्जिंग 45W होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: काशी के घाटों पर हुआ ‘Avatar: Fire and Ash’ के देवनागरी टाइटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *