OnePlus 15 Review: दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया फ्लैगशिप, लेकिन कैमरा बना कमजोर कड़ी

OnePlus 15 Review: दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया फ्लैगशिप, लेकिन कैमरा बना कमजोर कड़ी

OnePlus 15 दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है, लेकिन कैमरा क्वालिटी इस प्राइस रेंज में थोड़ा निराश करती है।

29 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

OnePlus ने साल 2025 में अपना दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 13 पेश किया था। आमतौर पर OnePlus एक साल में एक ही फ्लैगशिप लाता है, लेकिन इस बार कंपनी ने रणनीति बदली है। नया OnePlus 15 लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। हमने इस फोन को कुछ समय तक इस्तेमाल किया, आइए जानते हैं इसका पूरा रिव्यू।

डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 15 का डिजाइन काफी प्रीमियम लगता है और यह देखने में iPhone से मिलता-जुलता है। फोन में स्क्वॉयर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। एल्यूमिनियम फ्रेम और सॉफ्ट सिलिकॉन कवर इसे अच्छी ग्रिप देता है।

फोन का वजन 215 ग्राम है, लेकिन इसके बावजूद यह हाथ में भारी महसूस नहीं होता। OnePlus ने इस बार अलर्ट स्लाइडर की जगह नया Plus Key दिया है, जिससे स्क्रीनशॉट, कैमरा और अन्य फंक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का OLED पैनल मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन के साथ डिस्प्ले काफी स्मूद और कलरफुल लगता है। वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव शानदार रहता है।

परफॉर्मेंस

OnePlus 15 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

फोन में WiFi 7 और एक डेडिकेटेड WiFi चिप दी गई है, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। मल्टीटास्किंग हो या हैवी गेमिंग — फोन हर स्थिति में स्मूद परफॉर्म करता है। यह परफॉर्मेंस के मामले में Samsung, Apple और Google के फ्लैगशिप को टक्कर देता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

फोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज में 35–40 घंटे तक चल जाती है। हेवी यूज में भी एक दिन आराम से निकल जाता है।
120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन करीब 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और इसमें Google Gemini से लैस OnePlus AI फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़े: रूस में 25 दिसंबर को क्यों नहीं मनाया जाता Christmas? जानिए 7 जनवरी की तारीख के पीछे छिपा इतिहास और धार्मिक परंपराएं

कैमरा परफॉर्मेंस

OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:

  • 50MP Sony IMX906 मेन कैमरा
  • 50MP टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल, 120x डिजिटल जूम)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। मेन कैमरा OIS सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग अच्छी होती है।
हालांकि, तस्वीरों में AI प्रोसेसिंग कुछ ज्यादा नजर आती है, जिससे फोटो नैचुरल नहीं लगती। फ्लैगशिप फोन होने के बावजूद कैमरा एवरेज फील देता है।

हमारा फैसला

OnePlus 15 का डिजाइन, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ बेहद शानदार है। खासतौर पर इसकी बैटरी इस सेगमेंट में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। हालांकि, प्लास्टिक बॉडी और एवरेज कैमरा इस प्राइस रेंज में थोड़ी निराशा देते हैं।

अगर आप कैमरा को प्राथमिकता देते हैं, तो इसी कीमत में Google Pixel 9 Pro एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

OnePlus 15 के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच OLED, 165Hz
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • स्टोरेज: 12GB/16GB RAM, 256GB/512GB
  • कैमरा: 50MP + 50MP + 50MP, 32MP फ्रंट
  • बैटरी: 7300mAh, 120W वायर्ड, 50W वायरलेस
  • OS: Android 16, OxygenOS 16
  • कीमत: ₹72,999 से शुरू

यह भी पढ़े: Salman Khan: विवादों से ऊपर उठकर कैसे बने ‘सबके चहेते भाईजान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *