नए साल 2026 में अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Google Pixel 10 पर मिल रही भारी छूट आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।
02 जनवरी 2026, नई दिल्ली
नए साल की शुरुआत में स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Google Pixel 10 आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है। इस समय फ्लिपकार्ट पर इस फ्लैगशिप फोन पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और EMI जैसे ऑप्शन इसे और भी किफायती बना रहे हैं।
कम कीमत में कैसे मिलेगा Google Pixel 10?
फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 10 की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। अगर आप HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधे 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, कुछ अन्य बैंक कार्ड्स पर भी इतना ही ऑफर उपलब्ध है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 69,999 रुपये तक आ जाती है।
इसके अलावा, पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप 73,050 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। जो लोग एकसाथ पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए 3,601 रुपये की आसान EMI का विकल्प भी मौजूद है।
Google Pixel 10 के दमदार फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का शानदार Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 2 का प्रोटेक्शन मिलता है और इसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है।
यह भी पढ़े: New Year 2026 Puja: मंदिर न जा पाएं तो घबराएं नहीं, घर पर ऐसे करें नववर्ष की सरल और फलदायी पूजा
फोन में लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी स्मूद और पावरफुल माना जा रहा है।
बैटरी और कैमरा की बात करें तो
Google Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन फिजिकल सिम के साथ eSIM सपोर्ट करता है और IP68 रेटिंग के साथ वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंट भी है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह भी पढ़े: ‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर रिलीज, जानिए कब…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
