जनवरी के दूसरे हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर फिल्में-सीरीज करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

जनवरी के दूसरे हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर फिल्में-सीरीज करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

जनवरी के दूसरे सप्ताह में OTT प्लेटफॉर्म्स पर देशी-विदेशी फिल्मों और वेब सीरीज की धूम रहने वाली है, जिनमें एक्शन, कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर शामिल हैं।

12 जनवरी 2026, नई दिल्ली

जनवरी का दूसरा सप्ताह मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। जहां सिनेमाघरों में पहले से कुछ फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं घर बैठे OTT पर देखने वालों के लिए भी इस हफ्ते ढेर सारा नया कंटेंट आ रहा है। एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति और क्राइम थ्रिलर—हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। आइए जानते हैं इस सप्ताह OTT पर क्या-क्या नया रिलीज हो रहा है।

फिल्म ‘120 बहादुर’

फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘120 बहादुर’ अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को कहानी और दमदार अभिनय के लिए सराहना मिली थी। भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म 16 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़े: Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

फिल्म ‘मस्ती 4’

कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ की चौथी किस्त अब OTT पर आ रही है। 21 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई यह फिल्म 16 जनवरी से जी5 पर देखी जा सकेगी। इसमें रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे।

वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’

इमरान हाशमी की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। तस्करी की दुनिया पर आधारित इस सीरीज में शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और जोया अफरोज अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘भा भा बा’

साउथ सिनेमा के प्रशंसकों के लिए फिल्म ‘भा भा बा’ भी इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही है। 18 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 16 जनवरी से जी5 पर उपलब्ध होगी। इसमें दिलीप और मोहनलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

गुर्रम पापी रेड्डी’ और ‘कलमकावल’

इसके अलावा साउथ फिल्म ‘गुर्रम पापी रेड्डी’ 16 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगी। वहीं, ममूटी स्टारर फिल्म ‘कलमकावल’ 16 जनवरी 2026 को सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी।

कुल मिलाकर, जनवरी का यह सप्ताह OTT दर्शकों के लिए जबरदस्त मनोरंजन लेकर आ रहा है। अब बस पॉपकॉर्न तैयार रखें और अपनी पसंद का कंटेंट एन्जॉय करें।

यह भी पढ़े: Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *