Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट, SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

10 जनवरी 2026, नई दिल्ली

Amazon ने अपनी साल की पहली बड़ी सेल ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 16 जनवरी से शुरू होकर रिपब्लिक डे तक चलेगी। कंपनी ने इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां बैंक ऑफर्स और अपकमिंग डील्स की झलक दिखाई जा रही है।

इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गेमिंग कंसोल और अन्य स्मार्ट होम अप्लायंसेज पर भारी छूट के साथ खरीदारी कर सकेंगे। अमेजन का दावा है कि कई प्रोडक्ट्स सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

SBI कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon ने बताया है कि इस सेल में SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही SBI कार्ड से की गई EMI ट्रांजैक्शन पर भी समान छूट का फायदा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: Lohri Festival 2026: लोहड़ी कब मनाई जाएगी? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का खास महत्व

कई तरह की डील्स से होगी जबरदस्त बचत

ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान अमेजन 8 PM डील्स, ट्रेंडिंग डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, एक्सचेंज ऑफर्स और टॉप 100 डील्स जैसे कई विकल्प पेश करेगा। इसके अलावा प्राइस क्रैश स्टोर, फ्रीबी सेंट्रल, एक्सचेंज मेला और सैंपल मैनिया जैसे स्पेशल सेक्शन भी शामिल होंगे। ग्राहकों को अतिरिक्त बचत के लिए अमेजन कूपन भी मिलेंगे।

तेजी से शॉपिंग के लिए अमेजन की सलाह

Amazon ने ग्राहकों को सलाह दी है कि सेल से पहले अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी अकाउंट में सेव कर लें, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन एक्टिव रखें और डिलीवरी एड्रेस अपडेट कर लें, ताकि चेकआउट के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

गौरतलब है कि Amazon ने यह घोषणा फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 2026 के ऐलान के बाद की है, जो 17 जनवरी से शुरू होने वाली है। ऐसे में ग्राहकों के पास इस बार शानदार डील्स चुनने के लिए बेहतरीन विकल्प होंगे।

यह भी पढ़े: Hrithik Roshan बर्थडे स्पेशल: डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड में बढ़ा टूरिज्म, रूबिक क्यूब से लेकर सुपरहीरो तक, जानिए ‘ग्रीक गॉड’ से जुड़े अनसुने किस्से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *