Home Remedies: कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? केमिकल डाई छोड़ें, हल्दी से तैयार करें नेचुरल हेयर कलर

Home Remedies: कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? केमिकल डाई छोड़ें, हल्दी से तैयार करें नेचुरल हेयर कलर

कम उम्र में सफेद बालों से परेशान हैं? जानिए हल्दी, चाय पत्ती और मेहंदी से बनने वाली नेचुरल हेयर डाई, जो बिना केमिकल नुकसान के बालों को धीरे-धीरे काला करने में मदद कर सकती है।

आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान, तनाव और हेयर प्रोडक्ट्स इसकी बड़ी वजह माने जा रहे हैं। सफेद बालों को छुपाने के लिए बाजार में मौजूद हेयर डाई भले ही तुरंत असर दिखा दें, लेकिन लंबे समय में इनके केमिकल बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही कारण है कि लोग अब नेचुरल और घरेलू विकल्पों की ओर लौट रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर सफेद बालों को बिना नुकसान के काला करना है, तो प्राकृतिक उपायों को समय और नियमितता के साथ अपनाना जरूरी है। इन्हीं उपायों में हल्दी से तैयार की जाने वाली एक घरेलू हेयर डाई इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

हल्दी से क्यों बनती है नेचुरल हेयर डाई?

हल्दी में मौजूद प्राकृतिक रंगद्रव्य, चाय पत्ती की टैनिन क्वालिटी और मेहंदी का नेचुरल पिगमेंट मिलकर बालों को धीरे-धीरे गहरा रंग देने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल और विटामिन ई बालों को पोषण देकर उन्हें रूखा होने से बचाते हैं।

घर पर कैसे बनाएं हल्दी से हेयर कलर?

सबसे पहले करीब 2 चम्मच हल्दी लें और उसे कड़ाही या तवे पर बहुत धीमी आंच पर सूखा भूनें। ध्यान रखें कि इसमें किसी भी तरह का तेल न डालें। हल्दी को तब तक भूनें जब तक उसका रंग गहरा न हो जाए। हेयर डाई के लिए इसमें से केवल 1 चम्मच हल्दी का इस्तेमाल करें।

अब एक अलग पैन में 1 चम्मच चाय पत्ती को 1 कप पानी में उबालें। 4–5 मिनट उबालने के बाद जब पानी कम रह जाए, तो गैस बंद कर दें। इस चाय वाले पानी में भुनी हुई हल्दी मिलाएं। इसके बाद थोड़ा एलोवेरा जेल और एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालें। अंत में इसमें 2 चम्मच ताजी और हरी मेहंदी मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

लगाने का सही तरीका

तैयार मिश्रण को बालों पर जड़ों से सिरे तक लगाएं और शॉवर कैप से ढक लें। इसे करीब 2 घंटे तक लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। किसी शैंपू का इस्तेमाल तुरंत न करें।

कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस घरेलू हेयर डाई को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित उपयोग से सफेद बाल धीरे-धीरे नेचुरली काले नजर आने लगते हैं, वो भी बिना किसी केमिकल नुकसान के।

जरूरी सलाह

यह उपाय तुरंत चमत्कारी असर नहीं दिखाता, लेकिन धैर्य और लगातार अपनाने पर बालों की सेहत और रंग दोनों में सुधार देखा जा सकता है। अगर आपको स्किन एलर्जी या किसी तरह की समस्या है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दिए गए हैं। किसी भी फिटनेस रूटीन को अपनाने, अपनी डाइट में बदलाव करने या किसी बीमारी से जुड़ा कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। जबलपुर पत्रिका इन जानकारियों या दावों की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े : Doraemon End Of An Era: 37 साल बाद टीवी से विदा हुआ बचपन का सबसे प्यारा दोस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *