राशियों का राशिफल: आज के दिन आपकी किस्मत क्या कहती है, जानें नौकरी, धन, सेहत और रिश्तों से जुड़ी भविष्यवाणियां
20 जनवरी 2026:
मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को मकर राशि में कई ग्रहों का संयोग बना हुआ है, जिससे अनुशासन, मेहनत और दूरगामी योजना बनाने का दिन माना जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, चंद्रमा मकर से कुंभ की ओर गोचर कर रहा है, जबकि मंगल-चंद्रमा की युति से कुछ राशियों को विशेष लाभ का योग बन रहा है। आज का दिन करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अनुकूल दिख रहा है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है।
मेष: व्यावसायिक मोर्चे पर दिन अनुकूल। अटके काम गति पकड़ सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ: थकान और मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है। जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: दिमाग तेज चलेगा। नई योजनाएं और विचार सफल हो सकते हैं। टीमवर्क से लाभ। रिश्तों में मिठास रहेगी।
कर्क: परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर। माता-पिता से बातचीत फायदेमंद। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह: अहंकार से दूर रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, थकान ज्यादा लग सकती है। काम में मेहनत से मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें।
कन्या: फैसले सटीक और व्यावहारिक होंगे। ऑफिस में बॉस की सराहना मिल सकती है। घरेलू जीवन सुखद। थोड़ा आराम भी जरूरी।
तुला: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वित्तीय स्थिति स्थिर, लेकिन बड़े निवेश से पहले दोबारा सोचें।
Also Read: मकर संक्रांति प्रदर्शनी 2026 का भव्य समापन: लोककला से ड्रोन तक, दिल्ली में दिखा नया बिहार
वृश्चिक: कार्यभार अधिक रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार से बात करके मन हल्का करें, पेट या कमर से संबंधित सावधानी बरतें।
धनु: नई उम्मीदें और प्लान बनेंगे। दोस्तों से मुलाकात सुखद। वित्तीय सुधार दिखेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें।
मकर: आज सबसे मजबूत स्थिति। करियर में प्रगति, प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा, घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी ओवरवर्क से बचें।
कुंभ: पेशेवर जीवन में फायदा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत। रिश्तों में छोटी बातों से बहस न होने दें।
मीन: कमाई के अच्छे योग। ऑफिस में प्रेशर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य के लिए नींद पूरी करें और शाम को थोड़ा ध्यान-मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
आज का दिन संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का है। सही फैसले और सकारात्मक सोच से आप दिन को
