Lollapalooza में दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू पहली बार साथ नजर आए। हाथों में हाथ डाले एंट्री ने रिलेशनशिप की चर्चाओं को और तेज कर दिया।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जहां उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू से जुड़ता नजर आ रहा है। लंबे समय से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों के बीच अब दोनों ने पहली बार एक पब्लिक इवेंट में साथ नजर आकर इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
Lollapalooza में साथ एंट्री, कैमरों की नजरें ठहर गई
हाल ही में हुए Lollapalooza म्यूजिक फेस्टिवल में दिशा और तलविंदर ने एक साथ एंट्री ली थी। दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए और उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का खास ध्यान खींचा। यह पहला मौका था जब यह जोड़ी किसी बड़े पब्लिक इवेंट में एक साथ दिखाई दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गई।
नूपुर सेनन की शादी से शुरू हुई थीं चर्चाएं
दरअसल, दिशा और तलविंदर को लेकर रिलेशनशिप की बातें नूपुर सेनन की शादी के बाद शुरू हुई थीं। शादी से सामने आए एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। यही नहीं, उसी शादी में तलविंदर पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए थे, जिसे उनके ‘फेस रिवील’ के तौर पर भी देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं लगातार तेज होती चली गईो।
अब Lollapalooza में जिस आत्मविश्वास और सहजता के साथ दोनों साथ नजर आए, उसने यह साफ कर दिया कि वे अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की झिझक में नहीं हैं। फैंस इसे उनके रिश्ते की ‘सॉफ्ट कंफर्मेशन’ मान रहे हैं।
कौन हैं तलविंदर सिंह सिद्धू?
22 अक्टूबर 1997 को पंजाब के तरनतारन में जन्मे तलविंदर सिंह सिद्धू आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में से एक हैं। उनका म्यूजिक पंजाबी लोक धुनों और वेस्टर्न साउंड्स का अनोखा कॉम्बिनेशन है। बचपन में पंजाब की संस्कृति से जुड़े रहने के बाद जब वे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया शिफ्ट हुए, तो वहां के ग्लोबल म्यूजिक ने उनकी स्टाइल को नया आयाम दिया।
तलविंदर ने 2018 के आसपास म्यूजिक करियर की शुरुआत की और कम समय में ही Gen Z के बीच खास पहचान बना ली। ‘सजन’ (2020) और ‘गाह’ (2021) जैसे गानों ने उन्हें यूथ का फेवरेट बना दिया। इमोशनल लिरिक्स और मॉडर्न बीट्स उनकी सबसे बड़ी पहचान माने जाते हैं।
फिलहाल, दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह सिद्धू का यह नया पब्लिक मोमेंट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर खुलकर बात करेंगे या इसे इसी तरह साइलेंट तरीके से आगे बढ़ाएंगे।
