Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी में आया तेज उछाल

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी में आया तेज उछाल

गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार रिकवरी, MCX पर दामों में बड़ी तेजी। जानें आज के लेटेस्ट रेट, शहरों के भाव और बाजार में उछाल की वजह।

नई दिल्ली: बीते दिनों आई भारी गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह यानी आज बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में जबरदस्त खरीदारी नजर आई, जिससे निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ता दिखा।

सोने में शानदार तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोने के दाम करीब 1,47,400 से 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बने रहे। यह स्तर पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 2,500 से 3,000 रुपये तक ज्यादा है। दिन के दौरान सोने ने करीब 1,47,100 रुपये का निचला स्तर और 1,48,300 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।

पिछले सत्र में गिरावट के बाद आई यह तेजी बाजार के लिए राहत भरी मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने और वैश्विक संकेतों के चलते सोने में यह उछाल देखने को मिला है।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। MCX पर एक किलो चांदी का भाव 2,35,000 से 2,40,000 रुपये के बीच कारोबार करता दिखा हैं। इसमें करीब 6,000 से 7,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी ने दिन में लगभग 2,34,000 रुपये का निचला स्तर और 2,40,000 रुपये का उच्च स्तर छुआ। औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने को इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है।

शहरों में क्या हैं ताजा भाव?

देश के अलग-अलग शहरों में भी सोना-चांदी के दाम इसी ट्रेंड के साथ ऊपर जाते दिखे हैं। पटना, रायपुर जैसे शहरों में कीमतें अपेक्षाकृत कम रहीं, जहां सोना करीब 1,47,500 से 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने के दाम 1,48,200 रुपये तक पहुंचे, जो आज के सबसे ऊंचे स्तरों में गिने गए।

चांदी के मामले में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां कुछ शहरों में यह 2,35,000 रुपये के आसपास रही, तो कुछ जगहों पर 2,37,700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

कैरेट के हिसाब से कीमतें

आज 24 कैरेट के अलावा 22 और 18 कैरेट सोने के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना करीब 1,35,600 से 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना लगभग 1,11,000 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा हैं।

क्यों बढ़े दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रा में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने-चांदी की बढ़ती मांग इस तेजी की मुख्य वजह हैं। शेयर बाजार में आई रिकवरी ने भी निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

निवेशकों के लिए सलाह क्या हैं?

हालांकि बाजार में फिलहाल तेजी का माहौल है, लेकिन कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति पर नजर रखना और विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है।

गिरावट के बाद आई यह तेजी सोने और चांदी के बाजार में नई ऊर्जा लेकर आई है और आने वाले दिनों में इसके और असर देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *