नई दिल्ली: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla ने रिलीज से एक दिन पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हुए पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
ट्रेड एनालिस्ट्स और Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.50 से 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती अनुमान 2.5-3 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया और देर रात के शोज़ की जबरदस्त बुकिंग ने इस प्रदर्शन को और भी मजबूती दी।
ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी फिल्म?
ट्रेड एक्सपर्ट्स अब फिल्म के लिए 13 से 15 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग का अनुमान लगा रहे हैं। कुछ एनालिस्ट्स तो इसे 15 करोड़ के पार जाने जाने वाली फिल्म भी कह रहे हैं। अगर यह आंकड़ा हकीकत में बदल गया तो यह अक्षय कुमार की हाल की फिल्मों में अच्छी शुरुआत होगी और प्रियदर्शन के साथ उनकी 16 साल बाद हुई जोड़ी को भी नई ऊंचाई देगी।
फिल्म की खास बात यह है कि हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स दर्शकों को खूब हंसा रहा है। थिएटर में परिवार, युवा और हॉरर-कॉमेडी प्रेमी भर-भर कर पहुंच रहे हैं। खासकर मेट्रो शहरों और बड़े सिंगल स्क्रीन्स पर रात के शोज में अच्छी भीड़ देखने को मिली।
क्या हैं फिल्म की शानदार शुरुआत के पीछे ये वजह?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी, जो पहले भी कई सफल फिल्में दे चुकी है।
ताबू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसी दमदार स्टारकास्ट।
ट्रेलर और प्रमोशन में दिखा मजेदार हॉरर-कॉमेडी अंदाज।
पेड प्रीव्यू के बाद मिला पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ।
बॉक्स ऑफिस पर असली परीक्षा
पेड प्रीव्यू की अच्छी कमाई से फिल्म की ओपनिंग डे की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर आज (17 अप्रैल) का दिन भी मजबूत रहा तो वीकेंड में फिल्म 40-50 करोड़ के क्लब में आसानी से पहुंच सकती है।
अक्षय कुमार के फैंस और प्रियदर्शन के चाहने वाले लंबे समय से इस रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब देखना यह है कि फिल्म थिएटर में कितना लंबा सफर तय करती है।
