नई दिल्ली: हॉलीवुड के फैमस डायरेक्टर Christopher Nolan की अगली बड़ी फिल्म The Odyssey का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है।
17 जुलाई 2026 को दुनियाभर में सिनेमाघर में रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
भव्य विजुअल्स, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
ट्रेलर में दिखा शानदार स्केल
ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत इसका विजुअल स्केल है। IMAX टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया है, जो शूट के सीन बेहद ग्रैंड नजर आते हैं।
इसमें विशाल जहाजों के मलबे, खतरनाक समुद्री सफर और तूफानी लहरों के बीच संघर्ष को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है।
इसके अलावा साइक्लोप्स जैसे खतरनाक राक्षस से टकराव और भंवरों के बीच फंसे जहाजों के दृश्य कहानी में रोमांच जोड़ते हैं।
Odysseus के घर लौटने की जर्नी को भी ट्रेलर में इमोशनल टच के साथ पेश किया गया है।
Homer की कहानी और Nolan का ट्रीटमेंट
यह फिल्म प्राचीन ग्रीक कवि Homer के महाकाव्य The Odyssey पर आधारित है।
कहानी Trojan War के बाद Odysseus की अपने घर लौटने की संघर्ष को दिखाती है।
ट्रेलर में मूल कहानी के कई अहम हिस्से नजर आते हैं, लेकिन Nolan ने अपनी पहचान के मुताबिक इसमें नॉन-लिनीअर स्टाइल और तेज़ एडिटिंग का इस्तेमाल किया है।
यही वजह है कि फिल्म पारंपरिक कहानी और आधुनिक सिनेमैटिक ट्रीटमेंट का मिश्रण है।

दमदार स्टार कास्ट
- Matt Damon- Odysseus की मुख्य भूमिका में
- Anne Hathaway
- Robert Pattinson
- Lupita Nyong’o
- Charlize Theron
- Elliot Page
क्यों खास मानी जा रही है फिल्म
यह फिल्म कई वजहों से चर्चा में है। एक तो यह Nolan की Oppenheimer के बाद अगली बड़ी रिलीज है।
दूसरा, इसमें नई IMAX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सिनेमाघरों में देखने का अनुभव खास होने वाला है।
साथ ही, करीब 3000 साल पुराने महाकाव्य को इतने बड़े स्तर पर पहली बार पेश किया जा रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है।

ये भी पढ़ें- El Paso में BTS का धमाकेदार डेब्यू! Sun Bowl में 51,500 फैंस के साथ 2 सोल्ड-आउट शोज
फैंस का रिएक्शन
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
कई लोग इसे “mind-blowing” बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी तुलना मूल महाकाव्य से कर रहे हैं।
‘The Odyssey’ का ट्रेलर यह संकेत देता है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
अब सभी की नजर 17 जुलाई पर है, जब यह भव्य कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
