नई दिल्ली: रायपुर में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru के अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने Mumbai Indians के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और एक रोमांचक जीत दर्ज की।
उन्होंने पावर प्ले में ही तीन विकेट निकाले उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट हासिल किए जिसमें उन्होंनेे Ryan Rickelton, Rohit Sharma, Suryakumar Yadav औरTilak Varma जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के चलते मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 166 रन ही बना सकी।
छक्का मार के बदला मैच का रूख
लक्ष्य का पीछा करते समय जब टीम दबाव में नजर आ रही थी तब भुवनेश्वर कुमार ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने मुश्किल समय में एक महत्वपूर्ण छक्का लगाकर मैच का पूरा रुख बदल दिया और टीम को जीत की ओर बढ़ाया।
पर्पल कैप की रेस में सबसे आग
इस सीजन Bhuvneshwar Kumar शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब तक खेले गए 11 मैचों में वह 21 विकेट हासिल कर चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं। इससे पहले भी वह 2016 और 2017 में लगातार दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं।
India national cricket team में होगी वापसी?
भुवनेश्वर कुमार लंबे समय तक India national cricket team की तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं। और कई मैच जिताएं है लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा जिसके चलते पिछले तीन वर्षों से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 36 साल की उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस और अपने अच्छे प्रदर्शन भुवनेश्वर कुमार दिखा रहे हैं
एक बार फिर भारतीय टीम में उनकी वापसी की चर्चा तेज कर दी है। अब देखना होगा कि क्या चयनकर्ता इस अनुभवी गेंदबाज को फिर से भारतीय जर्सी में मौका देंगे या फिर उनका करियर प्रदर्शन केवल आईपीएल तक ही सीमित रहेगा?
