पुणे: इन्दिरा आईवीएफ ने बानेर, पुणे में अपना नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू कर महाराष्ट्र में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। यह पुणे में कंपनी का सातवां क्लिनिक है, जिसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं उपलब्ध कराना है। बानेर मेन रोड स्थित यह सेंटर आधुनिक फर्टिलिटी एवं असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सुविधाओं से सुसज्जित है और मरीजों को स्टैंडर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, उन्नत लेबोरेटरी सिस्टम तथा बेहतर पेशेंट केयर के साथ उपचार प्रदान करेगा।
बानेर फर्टिलिटी सेंटर के उद्घाटन समारोह में जोनल बिजनेस डायरेक्टर एवं सेंटर हेड, इन्दिरा आईवीएफ पुणे डॉ. अमोल लुण्कड ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत आव्हाड विशेष अतिथि रहे। इसके अलावा, इन्दिरा आईवीएफ बानेर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. जयदीप काले, वरिष्ठ मेडिकल विशेषज्ञों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पुणे में फर्टिलिटी सेवाओं का संगठित क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बानेर में नए सेंटर की स्थापना लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन्दिरा आईवीएफ अपने सभी केंद्रों पर समान गुणवत्ता वाले क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आधुनिक लेबोरेटरी सिस्टम और उत्कृष्ट मरीज देखभाल सुनिश्चित करता रहेगा।
जोनल बिजनेस डायरेक्टर एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ पुणे डॉ. अमोल लुण्कड ने कहा कि पिछले कुछ सालों में फर्टिलिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अधिक लोग शुरुआती स्टेज पर ही मेडिकल सलाह लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बानेर सेंटर इसी सकारात्मक बदलाव को सपोर्ट करने के लिए आरम्भ किया गया है। यह सेंटर स्टैंडर्ड क्लिनिकल और लेबोरेटरी प्रैक्टिस के जरिए स्ट्रक्चर्ड फर्टिलिटी जांच, एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और निरन्तर केयर की सुविधा देता है।

डॉ. शशिकांत आव्हाड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ, इंदिरा आईवीएफ, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे ने कहा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सिर्फ मेडिकल प्रोसीजर्स तक ही सीमित नहीं रहता है। इसके लिए हर मरीज की क्लिनिकल प्रोफाइल के आधार पर सही काउंसलिंग, स्पष्ट चर्चा और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग की जरूरत होती है। बानेर सेंटर में हमारा मकसद ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहाँ मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा की हर स्टेज पर पूरी गाइडेंस मिल सके।
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड इन्दिरा आईवीएफ बानेर सेंटर हेड ने डाॅ. जयदीप काले ने कहा कि यहां सेंटर शुरू होने से हम मरीजों को उनके अपने क्षेत्र में ही सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों यात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और इलाज भी निरन्तर जारी रहेगा। हमारी टीम आपसी तालमेल के साथ पेशेंट सेन्टरीक तरीके से पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी की जांच में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें क्लिनिकल विशेषज्ञता और अपनेपन के साथ केयर भी सम्मिलित है।
इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200 क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। बानेर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।
