वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में पुनः सदस्य नामित किया गया

वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में पुनः सदस्य नामित किया गया

स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पुनः नामित राकेश सिंह यूजीसी के एंटी-रैगिंग दिशानिर्देशों के अनुरूप सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका।

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह को अपनी समिति का पुनः सदस्य नामित किया है। इस पुनर्नियुक्ति के साथ संस्थान के साथ उनका जुड़ाव एक और कार्यकाल के लिए जारी रहेगा।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, राकेश कुमार सिंह को स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि के रूप में समिति में पुनः सदस्य नामित किया गया है। वह सिविल प्रशासन, विधि विशेषज्ञों, पुलिस, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा अभिभावक प्रतिनिधियों के साथ मिलकर छात्रों के लिए सुरक्षित, सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। समिति का दायित्व यूजीसी के एंटी-रैगिंग दिशानिर्देशों के अनुरूप रैगिंग की रोकथाम, छात्रों से संवाद स्थापित करना, शिकायतों का समाधान करना, जागरूकता फैलाना तथा प्राचार्य द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन करना है।

इस अवसर पर राकेश सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की समिति में सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सभी के सहयोग, विश्वास, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रों, मरीजों और संस्थान के हित में कार्य करता रहूँगा।”

सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) देश के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल हैं। यह संस्थान प्रतिदिन हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *