International Health and Wellness Expo 2026 का भव्य समापन, आयुष और हेल्दी लाइफस्टाइल पर जोर

International Health and Wellness Expo 2026 का भव्य समापन, आयुष और हेल्दी लाइफस्टाइल पर जोर

‘काकी मां’ के हेल्दी अचार और सत्तू ने लोगों को किया आकर्षित, पारंपरिक स्वाद की रही चर्चा

नई दिल्ली: 9वां इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 रविवार को भारत मंडपम, प्रगति मैदान में संपन्न हुआ। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित इस एक्सपो में आयुष, आयुर्वेद, होम्योपैथी, इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, न्यूट्रिशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

आयोजकों के अनुसार, IHWHE 2026 में 100+ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों, 10,000+ विजिटर्स, 1,000 से अधिक बायर्स और 150+ विशेषज्ञ वक्ताओं की भागीदारी रही। समापन दिवस पर आयुष संगोष्ठी में होम्योपैथी पर विशेष चर्चा हुई।

हेल्थ एक्सपो में छाया पारंपरिक स्वाद

हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 में हेल्थ प्रोडक्ट्स के साथ पारंपरिक भारतीय खान-पान ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ‘काकी मां’ के स्टॉल पर हेल्दी अचार और पारंपरिक तरीके से तैयार सत्तू देखने और खरीदने के लिए लोगों की खास दिलचस्पी नजर आई।

फाउंडर अंशु झा के अनुसार, ‘काकी मां’ के अचार और सत्तू का निर्माण पटना, बिहार में पारंपरिक प्रक्रिया से किया जाता है। अचार बनाने में घर के तैयार मसालों और शुद्ध सरसों के तेल का उपयोग होता है। सत्तू के लिए चने को पहले भिगोया और सुखाया जाता है, फिर भूनकर पत्थर की पारंपरिक चक्की में पीसा जाता है। पैकेजिंग पर बनी मिथिला पेंटिंग इन उत्पादों को भारतीय संस्कृति और लोक कला से जोड़ती है।

आयुष, डिजिटल हेल्थ और पारंपरिक चिकित्सा पर हुआ मंथन

18वीं आरोग्य संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने एविडेंस-बेस्ड ट्रेडिशनल मेडिसिन, आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, पोषण और इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर पर चर्चा की। इसके अलावा हेल्थकेयर इनोवेशन समिट और विभिन्न लीडरशिप फोरम में डिजिटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, वेलनेस टूरिज्म, न्यूट्रिशन और आयुष के भविष्य पर विचार साझा किए गए।

एक्सपो में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी, न्यूट्रास्यूटिकल्स, हर्बल प्रोडक्ट्स, मेडिकल डिवाइसेज, डायग्नोस्टिक्स और डिजिटल हेल्थ से जुड़ी तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। हेल्थकेयर स्टार्टअप्स और वेलनेस सेवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान ‘मोक्ष सेवा’ का शुभारंभ भी किया गया।

ग्लोबल हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मान

समापन अवसर पर ‘नमो गंगे ग्लोबल हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें हेल्थकेयर, आयुष, वेलनेस, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।

विजय शर्मा ने कहा कि एक्सपो का लक्ष्य हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में नवाचार, निवेश और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पारंपरिक चिकित्सा, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *