वायनाड में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, 76 किलो का केक काटकर मनाया जश्न

वायनाड में पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 76 किलो का केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष पूजा और ‘द मोदी एरा’ पुस्तक का विमोचन हुआ

वायनाड:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर वायनाड में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। सुल्तान बथेरी के आदिथारा ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने 76 किलो का केक काटा। इस मौके पर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल के लिए विशेष पूजा भी आयोजित की गई।

समारोह में डॉ. सुभाष सोमू, चेयरमैन, नेशनल बोर्ड फॉर वर्कर्स एजुकेशन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार; भाजपा वायनाड जिला अध्यक्ष प्रशांत मालव्याल और आध्यात्मिक गुरु मदुरै आधीनम श्रीमथ विश्वलिंग थंबिरान, तिरु राजशेखर स्वामीगल और तपस्वी पलानी आदिगलार शामिल हुए।

कार्यक्रम में डॉ. भार्गव मल्लप्पा की पुस्तक द मोदी एरा: इंडियाज़ जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन भी लॉन्च की गई। पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए बदलावों पर केंद्रित है। इसमें डिजिटल गवर्नेंस, डिजिटल पेमेंट, वित्तीय समावेशन और तकनीक आधारित सार्वजनिक सेवाओं जैसे विषय शामिल हैं।

डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने कहा, “वायनाड में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन इतनी भव्यता के साथ पहली बार मनाया गया है। 76 किलो का केक उनके प्रति हमारे स्नेह और सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है। हमने उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल के लिए विशेष पूजा भी की। मैं मोदी जी के लंबे, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें।”

प्रशांत मालव्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन वायनाड के लोगों के लिए एक साथ आने का अवसर रहा। उन्होंने आयोजन में जुटे लोगों के उत्साह का भी उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *