पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार संग जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने अपने परिवार के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में हिस्सा लिया। परिवार ने दीया जलाकर प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

इस अभियान के तहत दिल्लीवासियों से 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच घरों में दीया जलाने की अपील की गई थी। लोगों से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करने के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का आग्रह किया गया।

पारुल सिंह ने कहा कि परिवार के साथ दीया जलाकर उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के देश की सेवा में निरंतर योगदान की कामना भी की।

पारुल सिंह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें और आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहें। हमने इन्हीं प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ दीया जलाया।”

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा था। इसके साथ ही 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई, जो एक महीने तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *