लंदन के नेहरू सेंटर में सजी भक्ति और संस्कृति की शाम, हुआ श्री कृष्ण लीला कलेक्शन का भव्य अनावरण

लंदन के नेहरू सेंटर में सजी भक्ति और संस्कृति की शाम, हुआ श्री कृष्ण लीला कलेक्शन का भव्य अनावरण

कथक, सुगंध और भक्ति के अद्भुत संगम ने रचा दिव्य वातावरण; ऋचा श्रीवास्तव के नृत्य और श्री प्रशांत कुमार के संदेश ने बढ़ाई भारत की सांस्कृतिक गरिमा।

लंदन, 8 अक्टूबर 2025

लंदन स्थित नेहरू सेंटर में 8 अक्टूबर को “श्री कृष्ण लीला कलेक्शन” का अंतरराष्ट्रीय समर्पण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय कला, सुगंध और भक्ति के अनोखे संगम का प्रतीक बना, जिसने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को आधुनिक और सांस्कृतिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ “ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने” मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिससे पूरे सभागार में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात् “श्री कृष्ण लीला कलेक्शन” पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें कलेक्शन की प्रेरणा, शिल्पकला और आध्यात्मिक भावनाओं का सुंदर समन्वय दिखाया गया। फिल्म ने यह संदेश दिया कि कैसे सुगंध के माध्यम से भक्ति और संस्कृति को सजीव किया जा सकता है।

लंदन के नेहरू सेंटर में सजी भक्ति और संस्कृति की शाम, हुआ श्री कृष्ण लीला कलेक्शन का भव्य अनावरण

रामालया और JPSR प्रभु श्रीराम के संस्थापक श्री प्रशांत कुमार ने कहा,

“यह कलेक्शन केवल सुगंधों का संग्रह नहीं, बल्कि भक्ति और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। भारत अपनी प्राचीन संस्कृति और आध्यात्मिकता से विश्व को प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश देता है।”

नेहरू सेंटर के उप निदेशक श्री राकेश कुमार ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का सशक्त उदाहरण बताया। उन्होंने कहा,

“कला, सुगंध और नृत्य के इस संगम ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम और एकता के संदेश को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है।”

देश