DD Kisan पेश करेगा महिला किसानों की प्रेरक कहानियां और सांस्कृतिक धरोहर

डीडी किसान पेश करेगा महिला किसानों की प्रेरक कहानियां और सांस्कृतिक धरोहर

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस पर DD Kisan चैनल पर प्रसारित विशेष कार्यक्रम में महिला किसानों के संघर्ष, उपलब्धियों और गुलाबो सपेरा के राजस्थानी लोक नृत्य का समावेश होगा।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025:

आगामी 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के अवसर पर DD Kisan चैनल एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर रहा है, जिसमें देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों के संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां दर्शायी जाएंगी। इस वर्ष भारत में महिला किसान दिवस का दसवां संस्करण मनाया जा रहा है, जिसका पहला आयोजन 2016 में किया गया था।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान डीडी किसान स्टूडियो में कृषि क्षेत्र और प्रसारण जगत की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। उन्होंने महिला किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रमुख उपस्थितियों में प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह, और उपनिदेशक व कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर शामिल थे।

यह भी पढ़े: Achyut Potdar: सेना से प्रोफेसर और फिर बॉलीवुड तक का सफर, 90 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा

कार्यक्रम में कई प्रमुख महिला किसानों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें पद्मश्री राजकुमारी देवी (किसान चाची), पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल (नारियल अम्मा), देश की पहली “नमो ड्रोन दीदी” विमला सिंवर, कृषि उद्यमी अन्नू कानावत, ऊर्जा संरक्षण में योगदान देने वाली पद्मश्री जनक पलटा, और डेयरी फार्मिंग में असाधारण योगदान देने वाली रेणु सांगवान शामिल हैं।

सांस्कृतिक रंग भरते हुए कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो सपेरा का कालबेलिया नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो राजस्थानी लोक संस्कृति की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

यह विशेष प्रसारण महिला किसानों के महत्व और उनके योगदान को उजागर करने के साथ-साथ भारतीय लोक-संस्कृति के सौंदर्य को भी समर्पित है।

यह भी पढ़े: अयोध्या से शुरू हुई ‘भारत सोलर यात्रा’, हर घर तक पहुँचाएगी सौर ऊर्जा का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *