सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की नई शुरुआत ने मचाई हलचल, तस्वीरों में दिखा पारिवारिक और प्राइवेट वेडिंग अंदाज।
नई दिल्ली/पंजाब: दिल्ली के रैप स्टार Badshah इन दिनों सिर्फ अपने गानों के लिए नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 24 मार्च यानि आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को चौंका दिया। इन फोटोज में बादशाह पारंपरिक दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी दुल्हन के ब्राइडल दिखाई दे रही हैं।
फोटोज में मंडप के सामने फेरे, परिवार के बीच हंसी-मजाक और मजाकिया पोज़ कैद हैं। ऐसा लगता है जैसे दोनों ने अपनी शादी बिना किसी हाई-प्रोफाइल ड्रामा के सिर्फ अपने करीबियों के बीच रचाई हो।
परिवार का पोस्ट और सोशल मीडिया हंगामा
ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उनका कैप्शन था – “God bless you 🙌 🧿❤️”। इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फैंस इसे बादशाह की दूसरी शादी मान रहे हैं, जो उनकी 2020 में हुई तलाक के छह साल बाद हुई हो सकती है। हालांकि, अभी तक न बादशाह ने और न ईशा ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है।

ईशा रिखी संग बादशाह की नई कहानी
ईशा रिखी, चंडीगढ़ की मॉडल और पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस, और दिल्ली के रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) दोनों ही अपने-अपने फील्ड के लोकप्रिय नाम हैं। ईशा ने ‘Jatt Boys Putt Jattan De’ और ‘Ardaas’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई, जबकि बादशाह ने ‘DJ Waley Babu’ और ‘Garmi’ जैसे हिट गानों से ग्लोबल स्तर पर नाम कमाया।
बादशाह की पहली शादी 2019-20 में तलाक के साथ खत्म हुई थी और उनके एक बेटी भी हैं। अब फैंस उनके नए जुड़ाव को लेकर उत्साहित हैं।
मुलाकात और रिलेशनशिप
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात 2021-22 में कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2023 में शादी की अफवाहें आई थीं, लेकिन बादशाह ने साफ इनकार किया था। अब 2026 में वायरल तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयान कर रही हैं।
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन मिक्स्ड है। कई लोग खुशी जता रहे हैं, कुछ ट्रोल कर रहे हैं। टिप्पणियों में लिखा जा रहा है- 6 साल बाद फिर दूल्हा बने Badshah, “पंजाबी कल्चर और दिल्ली स्टाइल का परफेक्ट ब्लेंड।”
क्या है सच?
तस्वीरों में वरमाला, फेरे और सिंदूर जैसी रस्में साफ दिख रही हैं। कोई बड़ा वेडिंग सेलिब्रेशन नहीं, कोई मीडिया कवरेज नहीं सिर्फ घरेलू माहौल और परिवार के करीबियों के साथ पल। फिलहाल, न बादशाह ने और न ईशा ने कोई ऑफिशियल बयान दिया है।
फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या दोनों जल्द ही अपनी शादी की पुष्टि करेंगे या ये सिर्फ एक निजी आयोजन रहा। एक बात तय है सोशल मीडिया ने बादशाह और ईशा को फिर से ट्रेंडिंग बना दिया है।
